फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kanshiram housing

कांशीराम आवास में डीएम के नाम से वसूली, जांच के आदेश

Mon, 13 Jul 2020 09:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Kanshiram housing
कांशीराम आवास में गड़बड़ी का धंधा बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। अब वहां के बाशिंदों से फर्जी पत्रकारों का एक गिरोह डीएम के नाम पर वसूली करने में लग गया है। सोमवार को फरजाना नाम की एक महिला ने इसकी शिकायत डीएम से की। डीएम ने एसपी क्राइम को गिरोह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने सहित मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता फरजाना ने बताया कि खुद को पत्रकार बताते हुए कुछ लोग पिछले कई दिनों से आवासों पर आ रहे हैं। डीएम के नाम पर वह पैसों की उगाही करते हैं, जो लोग पैसे नहीं देते हैं उनकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को देने की धमकी देते हुए आवास वापस कराने की बात कहते हैं। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि मामले में तत्काल एसपी क्राइम डा. अरविंद कुमार को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने सहित जांच कर गिरोह का पर्दाफाश करने के आदेश दिए हैं। एसपी क्राइम के मुताबिक थाना बन्नादेवी इंस्पेक्टर को शिकायतकर्ता महिला व आवास में रहने वाले अन्य लोगों से पूछताछ कर तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। जल्द ही गिरोह को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed