{"_id":"5a527cfa4f1c1b5c248b6ed4","slug":"kanpur-delhi-century-will-remain-a-halt","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर-दिल्ली शताब्दी अप का ठहराव बना रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर-दिल्ली शताब्दी अप का ठहराव बना रहेगा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर जाने के लिए कानपुर -दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव कराने के लिए सांसद सहित दो विधायकों ने पैरवी शुरू कर दी है। तीनों भाजपा नेताओं ने इस संबंध में रेल मंत्री और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखना शुरू कर दिया है, ताकि आगामी रेल बजट में इस ट्रेन का ठहराव घोषित किया जा सके।
ये वीआईपी ट्रेन अप रूट पर कानपुर से चल कर सुबह सवा नौ बजे अलीगढ़ आती है। डाउन रूट पर ये ट्रेन दिल्ली से अलीगढ़ आते वक्त यहां नहीं रुकती है। जिससे अलीगढ़ से कानपुर के लिए इसकी सेवाएं नहीं मिल रहीं हैं। अगर ये ट्रेन डाउन रूट पर ठहरने लगेे तो शाम पांच बजे अलीगढ़ से कानपुर की ओर यातायात का बेहतरीन साधन मिलेगा और मुसाफिर चार घंटे में कानपुर पहुंच जाएंगे।
रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अप रूट पर अलीगढ़ में ठहरने वाली कानपुर दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव ट्रायल पर छह महीने के लिए किया गया था। गुजरी 7 जुलाई 2017 को ये ट्रेन यहां पहली बार रुकी थी। रविवार 7 जनवरी 2018 को इसके छह महीने के ट्रायल का समय पूरा हो गया है। इसकी मासिक आय तकरीबन सवा तीन लाख रुपये है। ट्रेन 7 जनवरी के बाद भी ठहर रही है और सिस्टम से इसके रिजर्वेशन टिकट बन रहे हैं। अब इस ट्रेन को डाउन रूट पर ठहराने के लिए विचार हो रहा है।
विज्ञापन
रेलमंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिख रहे हैं। रेलवे बोर्ड के अधिकारियों से भी संपर्क किया गया है। कानपुर दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस अगर कानपुर जाते वक्त अलीगढ़ में ठहरने लगे तो यकीनन यहां के हजाराें मुसाफिरों को इसका बड़ा फायदा मिलेगा। रेलवे को भी आय होगी। -सतीश गौतम, सांसद
रेलमंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिख रहे हैं। रेलवे बोर्ड, उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक, इलाहाबाद मंडल के डीआरएम को पत्र लिख रहे हैं। जिससे आगामी रेल बजट में इस ट्रेन के ठहराव को हरी झंडी मिलने की उम्मीद है। इससे अलीगढ़ वालाें को बड़ी राहत मिलेगी। -अनिल पाराशर, कोल विधायक
कानपुर दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव डाउन रूट पर कानपुर की ओर जाने के लिए कराया जाएगा। जिससे हजारों मुसाफिरों को अलीगढ़ से कानपुर जाने के लिए एक बेहतर साधन मिलेगा। ट्रेन को ठहराने के लिए सभी प्रयास किये जाएंगे। -संजीव राजा, शहर विधायक