फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kanika Maheshwari to be the brand ambassador of Swachh Bharat Mission

अलीगढ़ : स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड एंबेसडर होंगी कनिका माहेश्वरी

Wed, 23 Feb 2022 01:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 01:29 AM IST
विज्ञापन
Kanika Maheshwari to be the brand ambassador of Swachh Bharat Mission
स्वच्छ भारत मिशन के प्रचार प्रसार के लिए नगर निगम ने टीवी कलाकार कनिका माहेश्वरी को ब्रांड एंबेसडर बनाया है। 25 फरवरी को शहर में आयोजित होने जा रहे स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम में कनिका माहेश्वरी व टीवी कलाकार दीपेश भान भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 और फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने के लिए 25 फरवरी को डीएस कॉलेज सभागार में नगर निगम द्वारा स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। अध्यक्षता मंडलायुक्त गौरव दयाल करेंगे। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे एवं मुख्य विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल विशिष्ट अतिथि होंगे। चर्चित टीवी धारावाहिक ‘दीया और बाती हम’ फेम कनिका माहेश्वरी एवं ‘भाबी जी घर पर हैं’ फेम कलाकार दीपेश भान (मलखान) भी शामिल होंगे। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने बताया कि स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम में विजडम पब्लिक स्कूल, विश्व भारती, रेडिएंट पब्लिक स्कूल, कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, जीआईसी, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के बच्चे, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग और प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के प्रायोजक सुमित सराफ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed