फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kamalendra's head punishes the crown of Maheshwari society

कमलेंद्र के सिर पर सजा माहेश्वरी समाज का ताज

Mon, 22 May 2017 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Mon, 22 May 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
 Kamalendra's head punishes the crown of Maheshwari society
कमलेंद्र के सिर पर सजा माहेश्वरी समाज का ताज - फोटो : Rupesh
माहेश्वरी महासभा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चुनाव में कमलेंद्र माहेश्वरी, मुजफ्फरनगर के सिर पर अध्यक्ष का ताज रहा। मंत्री कांती राठी मुजफ्फरनगर, संगठन मंत्री अखिल डागा बिजनौर, कोषाध्यक्ष मुकेश माहेश्वरी बदायूं, उपाध्यक्ष राकेश मोहता अलीगढ़ व संयुक्त मंत्री शिव कुमार माहेश्वरी अमरोहा को चुना गया। वहीं संयुक्त मंत्री गोपाल गोदानी आगरा, उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार केला कासगंज व प्रमोद माहेश्वरी ने निर्विरोध जीत दर्ज की। यह चुनाव रविवार को यहां क्वार्सी स्थित कमिशभनरी मुख्यालय के सामने गेस्ट हाउस में हुआ, जिसके परिणाम की घोषणा रविवार को रात करीब साढ़े आठ बजे हुई। परिणाम जारी होते ही विजयी समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने ढोल बजाकर खुशी का इजहार किया। 
विज्ञापन

अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के तत्वावधान में माहेश्वरी महासभा पश्चिमी उत्तर प्रदेश का रविवार को चुनाव हुआ। इसमें कुल 211 मतदाताओं में से 187 ने प्रत्याशियों के पक्ष में अपना वोट डाला। देर शाम विजयी प्रत्याशियों की घोषणा चुनाव अधिकारी विजय कुमार माहेश्वरी मुजफ्फरनगर, अशोक नाहर कासगंज व पर्यवेक्षक अनिल मानधनी गोरखपुर, अशोक सोमानी रेवाड़ी हरियाणा ने की। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के रीजनल कोआर्डिनेटर गिर्राज गोदानी, विनीत केला उर्फ हैप्पी केला, संजीव गोदानी, गौरव गोदानी, मुकेश गोदानी, संजीव माहेश्वरी, डॉ. अशोक माहेश्वरी, सरिता माहेश्वरी, कोशल किशोर माहेश्वरी, सुनील दीवान मथुरा आदि मौजूद रहे। नतीजों के बाद माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब के संरक्षक संजय माहेश्वरी, अध्यक्ष राजीव माहेश्वरी, मनीष मोहता, रीतेश भूतड़ा, प्रवीन व कमलेश माहेश्वरी ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी है। 
विज्ञापन

187 मतदाताओं ने किया मतदान 
प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने के लिए मुजफ्फर नगर, मेरठ, मोदी नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, मथुरा, आगरा, हाथरस, सिकंदराराऊ, कासगंज, बदायूं, बरेली, अमरोहा, मुरादाबाद, बिजनौर, देहरादून, हरिद्वार और अलीगढ़ से लोग जुटे। इस दौरान 187 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया, जिसमें से 20 मत शहर से डाले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये थे आमने-सामने 
अध्यक्ष ः प्रमोद माहेश्वरी मेरठ, कमलेंद्र माहेश्वरी मुजफ्फर नगर
मंत्री ः अभय माहेश्वरी अलीगढ़, कांती राठी मुजफ्फर नगर
संगठन मंत्री ः अखिल डागा बिजनौर, प्रेम माहेश्वरी बुलंदशहर
संयुक्त मंत्रीः  शिव कुमार माहेश्वरी अमरोहा, अजय माहेश्वरी बरेली
कोषाध्यक्ष ः मुकेश माहेश्वरी बदायूं, तपन विरला कासगंज 
उपाध्यक्ष ः राकेश मोहता अलीगढ़, महेंद्र डागा आगरा 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed