फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kalyan Singh son Rajveer is undergoing treatment in Yashoda Hospital, Delhi

अलीगढ़: कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर का दिल्ली के यशोदा अस्पताल में चल रहा इलाज, सोशल मीडिया पर चलीं चर्चाएं

Sun, 24 Sep 2023 08:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 24 Sep 2023 08:22 PM IST
सार

एटा सांसद राजवीर सिंह को पिछले दिनों पेट में परेशानी हुई। इस पर उन्हें दिल्ली के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो दिन के उपचार के बाद अब वे स्वस्थ हैं।

विज्ञापन
Kalyan Singh son Rajveer is undergoing treatment in Yashoda Hospital, Delhi
हॉस्पीटल में मन की बात देखते एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पुत्र व एटा सांसद राजवीर सिंह अचानक पेट की बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती हो गए। दो दिन से अस्पताल में भर्ती होने के कारण सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। मगर रविवार को खुद राजवीर सिंह की ओर से मीडिया के माध्यम से बताया गया कि अब वे स्वस्थ हैं और अस्पताल में ही उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम सुना। इधर, उनके बीमार होने के चलते झालावाड़ में होने वाला कल्याण सिंह मूर्ति अनावरण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन


एटा सांसद राजवीर सिंह को पिछले दिनों पेट में परेशानी हुई। इस पर उन्हें दिल्ली के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो दिन के उपचार के बाद अब वे स्वस्थ हैं। खुद राजवीर सिंह ने भेजी सूचना में बताया कि वे जल्द कार्यकर्ताओं के बीच होंगे। रविवार को उन्होंने अस्पताल से ही पीएम मोदी का मन की बात कार्यक्रम देखा है। 
विज्ञापन


इधर, राजस्थान के झालावाड़ जनपद के मनोहरथाना में लोधी समाज द्वारा हिंदू महाकुंभ व स्व.कल्याण सिंह की मूर्ति अनावरण का कार्यक्रम 27 सितंबर को तय था। मगर अब राजवीर सिंह के बीमार होने के कारण यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में आयोजन समिति के अध्यक्ष ने सूचना यहां भेजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed