फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kalyan Singh remembered from Aligarh to Lucknow

Kalyan Singh Birthday: अलीगढ़ से लखनऊ तक याद किए गए बाबूजी, शहर में प्रतिमा लगाने की मांग

Thu, 05 Jan 2023 09:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 05 Jan 2023 09:36 PM IST
सार

यूपी के पूर्व सीएम और राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के गर्वनर रहे कल्याण सिंह के जन्मदिवस पर अलीगढ़ से लखनऊ तक श्रद्धांजली दी गई। हवन यज्ञ, फल वितरण आदि कार्यक्रम हुए। अलीगढ़ में कल्याण सिंह की प्रतिमा लगाने की मांग उठी।

विज्ञापन
Kalyan Singh remembered from Aligarh to Lucknow
कल्याण सिंह के बर्थडे पर कैक काटते राजू और संदीप भैय्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राम मंदिर आंदोलन के मुख्य नायक की भूमिका में रहे स्व.कल्याण सिंह को उनके जन्मदिवस पर याद किया गया। मुख्य आयोजन लखनऊ में परिवार की मौजूदगी में उनके आवास पर हुआ। अलीगढ़ में भी पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने हवन यज्ञ कर व मरीजों को फल वितरित कर उन्हें याद किया। साथ में शहर में कल्याण सिंह की प्रतिमा लगवाने की मांग उठी।

विज्ञापन


अलीगढ़ के रामघाट रोड पर गेस्ट हाउस में रीता राजपूत के संयोजन में हवन यज्ञ के साथ-साथ कल्याण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया और प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर मुख्य यजमान के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, विधायक अनिल पाराशर, पूर्व विधायक संजीव राजा रहे। अध्यक्षता अखिल भारतीय लोधी महासभा के अध्यक्ष महेंद्र सिंह लोधी ने की। इस दौरान कल्याण सिंह के सपनों को साकार करने व उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर डॉ राजीव अग्रवाल, सुनील पांडे, रामसखी कठेरिया, संयोजिका रीता राजपूत, हनी दीक्षित, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, मुकेश मदन, संजय शर्मा, देवेंद्र सैनी संदेश राज, पंचम लोधी आदि थे।
विज्ञापन


कल्याण सिंह की जयंती पर हवन करते परिजन
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ की अगुवाई में दीनदयाल अस्पताल व मलखान सिंह जिला अस्पताल परिसर में मरीजों को फल वितरित किए गए। इस मौके पर विधायक अनिल पाराशर, पूर्व विधायक संजीव राजा, रीता राजपूत, हनी दीक्षित सहित तमाम लोग मौजूद रहे। यहां भाजपा नेता राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ ने शहर में कल्याण सिंह की प्रतिमा लगवाने की मांग की गई। 


 पूर्व पार्षद सुशीला सिंह व भाजपा महानगर मंत्री भानु प्रताप सिंह ने नगला मौलवी में हवन यज्ञ व महिला अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत,  मुकेश राजपूत, बाबूलाल प्रधान, सुधा सिंह, जितेंद्र लोधी, शंकरलाल प्रधान , प्रेमपाल सिंह , जीतेंद्र जीतू ,वैभव गौतम, कृष्णा गुप्ता , संजू बजाज , सरदार हरमीत सिंह , डॉ दिनेश शर्मा , संजय शर्मा , भगवान सहाय, नितिन सुपारी आदि थे। क्षेत्रीय मंत्री भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मोहम्मद आमिर रशीद की अगुवाई में कल्याण सिंह को नमन किया गया।

लखनऊ पहुंचे तमाम भाजपाई
लखनऊ में एटा सांसद राजवीर सिंह राजू के आवास पर कल्याण सिंह के जन्मदिवस पर हवन यज्ञ किया गया। जिसमें अलीगढ़ से तमाम भाजपाई शामिल हुए। वहां उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहां राजवीर सिंह राजू के परिवार के सभी सदस्यों के साथ-साथ अलीगढ़ से सांसद सतीश गौतम, मंत्री अनूप प्रधान, विधायक मानवेंद्र प्रताप सिंह, राजकुमार सहयोगी, रवेंद्रपाल सिंह, भाजपा नेता राजीव शर्मा, शशि सिंह, प्रमेंद्रपाल सिंह गुड्डू, अमित चौधरी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी सहित तमाम लोग शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed