फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kalyan Singh can get place in books

Aligarh: किताबों में कल्याण सिंह को मिल सकती है जगह, हिन्दू गौरव दिवस पर आएंगे अमित शाह और योगी

Thu, 17 Aug 2023 06:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 17 Aug 2023 06:38 PM IST
सार

बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह से जब पूछा गया कि कल्याण सिंह को बेसिक शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल करने पर क्या विचार चल रहा है, तो उन्होंने जवाब में कहा कि यूपी का बच्चा-बच्चा जानता है। किसी घर में एक सदस्य ऐसा नहीं है, जो उनके साथ किसी प्रकार से न जुड़ा हो। अकेले मेरे स्तर से इस पर कोई निर्णय नहीं लिया जा सकता है।

विज्ञापन
Kalyan Singh can get place in books
कल्याण सिंह - फोटो : पीटीआई

विस्तार

आने वाले समय में बच्चे यूपी के पूर्व सीएम और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय कल्याण सिंह को किताबों में पढ़ सकते हैं। बेसिक शिक्षा के पाठ्यक्रम में कल्याण सिंह के शामिल किए जाने के विचार पर यूपी के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने मीडिया से  मुखातिब होते हुए कहा कि बाबूजी कल्याण सिंह को यूपी का बच्चा-बच्चा जानता है। किसी घर में एक सदस्य ऐसा नहीं है, जो उनके साथ किसी प्रकार से न जुड़ा हो। बेसिक शिक्षा के पाठ्यक्रम में कल्याण सिंह को शामिल करने के मामले पर निर्णय शासन का होगा।

विज्ञापन


पत्रकार वार्ता
विज्ञापन


आगामी 21 अगस्त को कल्याण सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर हिन्दू गौरव दिवस के आयोजन के बारे में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैय्या, राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान, अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीन राज सिंह मीडिया से रूबरू हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह से जब पूछा गया कि कल्याण सिंह को बेसिक शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल करने पर क्या विचार चल रहा है, तो उन्होंने जवाब में कहा कि यूपी का बच्चा-बच्चा जानता है। किसी घर में एक सदस्य ऐसा नहीं है, जो उनके साथ किसी प्रकार से न जुड़ा हो। अकेले मेरे स्तर से इस पर कोई निर्णय नहीं लिया जा सकता है। बेसिक शिक्षा के पाठ्यक्रम में कल्याण सिंह को शामिल करने के मामले पर निर्णय शासन का होगा। शासन के समक्ष किताबों में कल्याण सिंह को शामिल किए जाने के प्रस्ताव को रखा जाएगा और उस पर विचार किया जाएगा।


हिन्दू गौरव दिवस पर अलीगढ़ आएंगे गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी
बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि बाबूजी कल्याण सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर 21 अगस्त को हिन्दू गौरव दिवस मनाया जाएगा। नुमाईश ग्राउंड में 50 हजार से अधिक जनता के आने की प्लानिंग है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देश के केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या व बृजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह आ रहे हैं। यह सर्वसमाज का कार्यक्रम से, किसी विशेष जाति या व्यक्ति का नहीं। 

एटा के सांसद राजवीर सिंह राजू भैय्या ने बताया कि हिन्दू गौरव दिवस में स्मृति ईरानी, पीयूष गौयल के कार्यक्रम में आने की अनुमति मिल गई है। चार-पांच अन्य गणमान्य से बातचीत चल रही है। नुमाईश ग्राउंड और कल्याण हैबिटेट सेंटर में कल्याण सिंह की प्रतिमा लगाने की बात पर बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि इस पर प्रस्ताव लाया जाएगा और नगर निगम के माध्यम से सुझाव रखा जाएगा। हर साल यह कार्यक्रम हिन्दू गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

रामघाट कल्याण मार्ग के लिए 517 करोड़ का डीपीआर तैयार
अलीगढ़ के रामघाट रोड़ का नाम कल्याण सिंह से जोड़कर रामघाट कल्याण मार्ग कर दिया गया और बोर्ड लगा दिए गए, रोड़ पर काम नहीं हुआ। इस पर मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि रामघाट कल्याण मार्ग को फोरलेन बनाने की प्लानिंग है, जिसका प्रस्ताव शासन में है। एटा सांसद राजवीर सिंह ने बताया कि इस रोड़ के लिए 517 करोड़ का डीपीआर तैयार भी हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed