फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   kalim will come in india by Vande Bharat Flight

कुवैत में फंसे कलीम को वंदे भारत फ्लाइट से भारत लाने की तैयारी

Fri, 10 Jul 2020 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
kalim  will come in india by Vande Bharat Flight
कुवैत में फंसा युवक कलीम - फोटो : CITY OFFICE
कुवैत में फंसे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष वहीद हुसैन के रिश्तेदार कलीम के मामले में वहां के भारतीय दूतावास ने संज्ञान लेकर कलीम को भारत वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके साथ ही अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुछ पूर्व छात्र जो कुवैत में रहकर नौकरी कर रहे हैं वह भी इस मामले की खबर amarujala.com में प्रकाशित होने के बाद वहां सक्रिय हो गए हैं। ऐसे ही एक पूर्व छात्र ने हेल्प डेस्क इंडियन को संपर्क कर कहा है कि उन्होंने कलीम को कुवैत से वापस भारत भेजने के लिए कुवैती पुलिस के साथ संपर्क किया है।
विज्ञापन

कलीम ड्राइवर की नौकरी के लिए कुवैत गया था, लेकिन वहां एक पुलिस कर्मचारी के यहां बंधक बनकर रह गया है। इंडियन हेल्प डेस्क के रूपेश पाठक ने बताया करीब तीन चार महीने पहले कलीम कुवैत में ड्राइवर की नौकरी के लिए गया। लेकिन वहां पर एक पुलिसकर्मी के यहां फंस गया। उस कर्मी ने कलीम का पासपोर्ट भी रखवा लिया। किसी तरह कलीम ने अपने रिश्तेदारों तक यह बात पहुंचाई। जिसके बाद अब यह मामला सुर्खियों में आ गया है।
विज्ञापन

अमर उजाला में इस प्रकरण की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की और वेबसाइट पर भी प्रकाशित हुई। वेबसाइट को कुवैत में भी देखा गया। बृहस्पतिवार को कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने इस मामले में प्रक्रिया शुरू कर दी है। कलीम को वंदे भारत फ्लाइट से वापस लाने की तैयारी है। इस बात की भी तैयारी की जा रही है कि अगर कलीम का पासपोर्ट रिलीज नहीं किया जाता है तो वह वैकल्पिक तौर पर रिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed