फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   kabaddi Player Abhishek got scolarship

अलीगढ़ : कबड्डी खिलाड़ी अभिषेक को स्कॉलरशिप मिली

Sat, 26 Mar 2022 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
kabaddi Player Abhishek got scolarship
अभिषेक सारस्वत - फोटो : CITY OFFICE
गुड़गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में जिले के कबड्डी खिलाड़ी अभिषेक सारस्वत को एम थ्री एम फाउंडेशन की ट्रस्टी डॉ पायल कनोडिया द्वारा स्कॉलरशिप प्रदान की गई। कार्यक्रम में पूर्व भारतीय फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया, पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट दीपा मलिक, पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन शर्मा, कबड्डी खिलाड़ी अनूप कुमार, खो-खो खिलाड़ी नीरज व अन्य खेल जगत की हस्तियां मौजूद थीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में देश भर के 12 युवा खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप दी गई है। अभिषेक सारस्वत को स्कूल टाइम से कबड्डी खेल पसंद है। उत्तर प्रदेश राज्य स्तर पर 2019 में अंडर 17 कबड्डी टूर्नामेंट खेल चुके हैं। 2021 में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीत कर दूसरा स्थान हासिल किया था। उनका लक्ष्य अगले तीन सालों में अंडर 19 जूनियर नेशनल टीम एंड सीनियर स्टेट टीम में हिस्सा लेना है। अभी वह दसवीं कक्षा में पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed