{"_id":"583c8cbc4f1c1b0d1ede5ad7","slug":"kaangres-ne-nikaala-aakrosh-maarch-vaam-ka-band-beasar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने निकाला आक्रोश मार्च, वाम का 'बंद' बेअसर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने निकाला आक्रोश मार्च, वाम का 'बंद' बेअसर
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Tue, 29 Nov 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने निकाला आक्रोश मार्च, वाम का 'बंद' बेअसर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के विरोध में सोमवार को मैरिस रोड से कलेक्ट्रेट तक जनाक्रोश मार्च निकाले गये। कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद ये जुलूस धरना प्रदर्शन में तबदील हो गए। मोदी की तानाशाही नहीं चलेगी.. नहीं चलेगी.. के नारों से कलेक्ट्रेट गूंजता रहा। इस धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माले) शामिल हुईं। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और राज्यपाल राम नाईक को संबोधित दो अलग-अलग ज्ञापन एसीएम को सौंपे गये। ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौ. विजेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक बंसल, भाकपा जिला मंत्री मदी उर्रहमान शेरवानी, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष गिरवर शर्मा सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार का रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया पर कोई अंकुश नहीं है। नोटबंदी से पूरे देश में हाहाकार मचा है और आरबीआई के गवर्नर कह रहे हैं कि पैसाें की किल्लत नहीं है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार रोज नये नियम बता रही हैं, लेकिन उन पर कोई अमल नहीं हो रहा है। जनता मर रही है और मोदी जी भाषण देने में मस्त हैं। मुख्य अतिथि व एआईसीसी सचिव जुबेर खान ने कहा कि पीएम मोदी ने काले धन पर प्रहार करने का जो तरीका अपनाया है, उससे पूरे देश में हाहाकार मच रहा है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर जनता के हितों के लिए जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया है।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष विवेक बंसल ने कहा कि जनता को झूठे सपने दिखाने वाले पीएम मोदी जनता के प्रति पूर्ण रूप से संवेदनहीन हैं। लाखों मजदूर बेरोजगार हो गये हैं। सारा दिन लाइन में लगने के बावजूद उन्हें अपने खातों से पैसा नहीं मिल रहा है। पीएम मोदी निरंकुशता की ओर बढ़ रहे हैं उनकी यह प्रवृत्ति लोकतंत्र के लिए भारी खतरा बन जाएगी। हम सब लोगाें को मोदी के किसी भी लोकतंत्र विरोधी कार्य को रोकना होगा तभी देश में लोकतंत्र की रक्षा होगी।
विज्ञापन
रूही जुबैरी ने कहा कि इस तुगलकी फैसले से काले धन वालों पर कितना फ र्क पड़ा, ये तो मालूम नहीं, गरीब जनता जरूर आर्थिक तंगी में फं स गई है। भाकपा के जिला मंत्री मदी उर्रहमान सुहैब ने कहा कि मोदी सरकार तत्काल नगदी की उपलब्धता कराएं, नहीं तो सड़कों पर आंदोलन होगा। यहां पर नगर निगम पार्षद शीलू चंदेल, मो. फारुख पार्षद, युवक कांग्रेस नेता अविनाश शर्मा, शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बघेल आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष गिरवर शर्मा, रमेश शर्मा, कैलाश बाबू, सीमा शर्मा, अमीरूददीन लाला, अमजद हुसैन, शहंशाह, साबिया हसन, नफ ीस शाहीन, शाहिद गुड्डू, बृजेश शर्मा, जियाउद्दीन राही, अविनाश शर्मा, नासिर अली, दीपक सिंह, रामगोपाल रैना, सागर सिंह तोमर, वीरी सिंह बंजारा, नौशाद कुरैशी, सोमवीर सिंह, शमशाद कुरैशी, इदरीस चौहान, नरेंद्र पचौरी, इकबाल मंद खां, रामबाबू गुप्ता, ओपी शर्मा, अमित उर्फ रिंकू उपाध्याय, बाबू खान, लोकेश चौधरी, नईम साहिल, कुतुबद्दीन कुतुब, सोनू गौतम, अशोक लाला, अखिलेश शर्मा, गोपाल मिश्रा, इदरीस मोहम्मद, नरेंद्र पचोरी, रमेश चंद विद्रोही, योगेश्वर सिंह, अनीस कुमार, महेश चौहान, रामवीर सिंह, कामरेड मुश्ताक, सुमित कुमार, रजत सिंह, विशाल कुमार, गौरव कुमार सहित हजारों कांग्रेसी और वामपंथी मौजूद रहे।
एक के बाद एक तीन जुलूस
अलीगढ़। नोटबंदी के विरोध में जनाक्रोश्ा मार्च मैरिस रोड से सेंटर प्वाइंट, समद रोड, स्टेट बैंक से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। जुलूस में शामिल हजारों लोग हाथों में प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी की तानाशाही नहीं चलेगी.. नहीं चलेगी.. के नारे लगाते चल रहे थे। महिलाएं और बच्चे भी बड़ी तादाद में साथ में थे। सबसे आगे रिक्शा चालक मजदूर कल्याण समिति के बैनर तले रूही जुबैरी अपने कांग्रेसी समर्थकों के साथ चल रही थीं। इसके बाद विवेक बंसल का जुलूस था, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता थे। इनके बाद भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी का जुलूस मदी उर्ररहमान शेरवानी के नेतृत्व में चल रहा था। इन जुलूसाें के कलेक्ट्रेट में पहुंचने से पहले पूर्व सांसद और जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह हजारों ग्रामीण कार्यकर्ताआें के साथ कलेक्ट्रेट के धरनास्थल पर जमे थे। जुलूसों के पहुंचने पर थोड़ी देर के लिए धरनास्थल पर सरगर्मी बढ़ी। इसके बाद केंद्र सरकार विरोधी नारे गूंज उठे।
जबरन बंद पर हंगामा
ऊपर कोट कोतवाली के बाहर आधा दर्जन दुकानों को सुबह कुछ लोगों ने बंद करा दिया। धमक से डरकर दुकानें तो बंद कर दीं, लेकिन सूचना एसपी सिटी को दे दी गई। हरकत में आये तत्काल एसपी सिटी ने इंस्पेक्टर कोतवाली व सीओ को भेजकर वह दुकानें खुलवायीं। वहीं दूसरी ओर जैसे ही सीसीटीवी में थाना प्रभारी देहलीगेट ने देखा कि खटीकान चौराहे पर कुछ युवक बाजार बंद कराने का प्रयास कर रहे हैं, तत्काल पुलिस टीम मौके पर भेजी और बाजार बंद करा रहे युवकों को ऊपरकोट तक खदेड़ दिया। इस तरह से खाकी ने उनकी सभी मंशाओं पर पानी फेर दिया।
बघेल को हटाने पर आपस में भिड़े कांग्रेसी
अलीगढ़। सभा के दौरान ही जब विवेक बंसल ने शहर के कर्मठ कार्यकर्ताओं के नाम लेना शुरू किया तो विजेंद्र सिंह के खेमे से तेवतिया नाम के एक कार्यकर्ता ने विरोध किया कि शहर वालों के नहीं केवल जिला वाले कार्यकर्ताओं के नाम मंच से लिए जाएं। इस बीच विवेक बंसल कुछ और कहते विजेंद्र सिंह ने आनंद के साथ गालीगलौज कर दी। गुस्साए आनंद अपने समर्थकों के साथ वहां से चल दिए। अचानक ये सब होने से धरना-प्रदर्शन में सरगर्मी बढ़ गई। विजेंद्र और बंसल समर्थक भी आपस में गुथ गए। बमुश्किल दोनों को अलग किया गया। इस बाबत आनंद का कहना था कि बड़े नेता अगर कार्यकर्ताआें का सम्मान नहीं करेंगे तो कांग्रेस कैसे मजबूत होगी। इधर, शाम को विजेंद्र सिंह ने कहा कि आनंद उनका छोटा भाई प्यार करते हैं तो डांट भी सकते हैं। वहीं बंसल ने कहा है कि बड़े नेताओं की जिम्मेदारी है कि वह हरेक कार्यकर्ता का पूरा सम्मान करें।