फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Juvenile Justice Board will have a child's appearance on Wednesday

किशोर न्याय बोर्ड में बुधवार को होगी बालक की पेशी

Tue, 20 Oct 2020 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Juvenile Justice Board will have a child's appearance on Wednesday
महानगर के क्वार्सी क्षेत्र में छह साल की बच्ची संग हमउम्र बालक पर दुष्कर्म का आरोप लगने की घटना में सोमवार को बालक की उम्र के परीक्षण को लेकर कोई निर्णय नहीं हो सका। पुलिस बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष लेकर पहुंची, मगर बोर्ड ने इस मामले में सुनवाई के लिए बुधवार की तारीख नियत कर दी है। अब बालक की उम्र का परीक्षण कराने संबंधी पुलिस के आवेदन पर बुधवार को ही निर्णय होगा। इधर, इस मामले में बोर्ड के समक्ष बच्ची के मेडिकल परीक्षण की रिपोर्ट भी पेश की जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन

क्वार्सी थाने में शनिवार रात बच्ची के परिवार ने पहुंचकर बच्ची संग दुष्कर्म का आरोप बच्ची के हमउम्र बालक पर लगाया था। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया। मगर बालक की उम्र देख फिलहाल कार्रवाई उम्र का सत्यापन होने तक रोक रखी है। इंस्पेक्टर क्वार्सी छोटेलाल सोमवार को बच्चे को परिवार के साथ लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पहुंचे। मामले में पेशकार के माध्यम से आवेदन भिजवाने की प्रक्रिया हुई। मगर इस मामले में अब बुधवार को तारीख नियत कर दी है। बोर्ड के सभी सदस्य मौजूद न होने के कारण सुनवाई न हो सकी। इसके बाद बालक को परिवार के साथ वापस घर भेज दिया गया। अब फिर बुधवार को बुलाया जाएगा। वहीं बोर्ड के समक्ष ही बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट भी पेश की जाएगी। एसपी सिटी अभिषेक ने बताया कि बोर्ड ने मामले में सुनवाई के लिए बुधवार की तारीख नियत कर दी है। अब बुधवार को प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed