फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Just two minutes ... Chief Minister knows the situation with family

सिर्फ दो मिनट... मुख्यमंत्री ने जाना परिजनों से हाल

Fri, 14 May 2021 12:37 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Just two minutes ... Chief Minister knows the situation with family
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर एक बजकर 49 मिनट पर पीएसी के पास स्थित गांव देवसैनी से सटी गोकुलेश पुरम कॉलोनी में कोरोना संक्रमित मरीजों का हाल जानने पहुंचे। यहां रिटायर्ड चीफ फार्मासिस्ट अंबरीश पाठक और विहिप के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप आर्य से महज दो मिनट बात की। इसके बाद वह अपनी कार में बैठकर वहां से निकल गए। इस पास के ही पार्क में सैंपलिंग टीम मुख्यमंत्री का इंतजार करती रह गई, जबकि यहां पहुंची आशा कार्यकर्ताओं को भी निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन

गांव देवसैनी से सटी गोकुलेशपुरम कॉलोनी निवासी रिटायर्ड चीफ फार्मासिस्ट अंबरीश पाठक की बेटी सोनिका पाठक, दामाद विश्वदीपक शर्मा व बेटा युधिष्ठिर पाठक होम आइसोलेट हैं। 30 अप्रैल को ये सभी कोरोना पॉजिटिव हुए थे। मुख्यमंत्री जैसे ही गोकुलेशपुरम कॉलोनी पहुंचे, वैसे ही अधिकारियों ने अंबरीश पाठक और कुलदीप आर्य को बातचीत के लिए आगे कर दिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने पूछा कि आप सभी लोग कैसे हैं। आइसोलेट नियमों का पालन करने के साथ ही पूछा कि सभी मरीजों के लिए क्या अलग अलग कमरे हैं, अलग लैट्रिन-बाथरूम हैं? इस पर बताया गया कि हां, सभी अलग-अलग रह रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सलाह दी कि समय-समय पर ऑक्सीजन सैचुरेशन चेक करते रहें और भाप भी लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई दिक्कत हो तो हेल्पलाइन पर फोन करें। हेल्पलाइन से आने वाली कॉल को सही सूचना दें। ईश्वर सभी को जल्द स्वस्थ करेगा। करीब दो मिनट चली बातचीत के बाद मुख्यमंत्री अपनी कार में बैठ कर वहां से निकल गए।
इस दौरान मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए आईं आशा कार्यकर्ताओं को निराशा हाथ लगी। वहीं, लोधा सीएचसी की सैंपलिंग टीम पार्क में ही उनका इंतजार करती रह गई, जबकि मुख्यमंत्री सीधे हेलीपैड के लिए रवाना हो गए।

जिंदगी में पहली बार मुख्यमंत्री से हुई है मुलाकात
मुख्यमंत्री के जाने के बाद अंबरीश पाठक ने कहा कि जीवन में पहली बार मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात हुई है। ऐसा लगा मानो प्रजा के यहां हालचाल लेने राजा आया हो। उनके आगमन से हमारे घर के लोग इतने प्रसन्न हैं कि जल्द ही सभी स्वस्थ हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed