{"_id":"5753372b4f1c1bcb47108abb","slug":"just-crushing-the-woman-s-death-chaos","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से कुचलकर महिला की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस से कुचलकर महिला की मौत, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
मृत्यु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा के अलीगढ़ बस स्टैंड पर अपनी बच्ची की दवा लेने आई एक महिला की बस की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि बच्ची सुरक्षित रही। चालक-परिचालक बस को छोड़कर भाग गए। काफी देर बाद महिला की शिनाख्त हो सकी। हादसे के बाद हंगामे के चलते करीब छह घंटे तक रोड जाम रहा। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
बरला के गांव टिकटा निवासी ट्रैक्टर चालक मुस्तफा की 30 वर्षीय पत्नी जुबैदा, एक वर्षीय बेटी सना की बस से दवा लेने कस्बे में आई थी। शनिवार की सुबह करीब 8 बजे जुबैदा अपनी बेटी को लेकर बस से उतर रही थी कि अचानक बस चल दी और जुबैदा बस के पिछले टायर के नीचे आ गई और कुचल जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक-परिचालक बस छोड़कर भाग गए।
महिला की मौत के बाद कस्बा और आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए और बस चालकों पर आरोप लगाते हुए जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला की शिनाख्त करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। चार घंटे बाद महिला की शिनाख्त होने पर गांव टिकटा से उसके परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते मौके पर काफी भी इकट्ठा हो गई और हंगामा लगे इससे सड़क जाम हो गई।
विज्ञापन
कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए एसडीएम अतरौली अमित कुमार, एएसपी क्षेत्राधिकारी बरला अमित कुमार, बरला, गंगीरी, दादों, पालीमुकीमपुर छर्रा व अन्य फोर्स के साथ मौजूद रहे। काफी जद्दोजहद के बाद ग्रामीण और परिजनों ने शव को पुलिस को सौंप दिया उसके बाद मामला शांत हुआ। महिला के पति मुस्तफा ने बस के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। बस को पुलिस ने कब्जे में कर लिया। एसडीएम अतरौली अमित कुमार ने नगर पंचायत अध्यक्ष पुत्र और नामित सभासद सालार अहमद को अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए क्योंकि दुर्घटनाएं अतिक्रमण से बढ़ रही है। वहीं पुलिस ने नगर पंचायत के पानी के कैंटर को कब्जे ले लिया।