{"_id":"627586c0018eea7ffa7f9d0a","slug":"job-fair-will-be-held-in-iti-campus-today-city-office-news-ali290943228","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : आईटीआई परिसर में आज लगेगा रोजगार मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : आईटीआई परिसर में आज लगेगा रोजगार मेला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, आईटीआई परिसर में शनिवार को राजकीय आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मेले का आयोजन होगा। मेले में पांच कंपनियां 355 रिक्त पदों पर चयन कर बेरोजगारों को मौके पर ही ऑफर लेटर वितरित करेंगी।
सहायक निदेशक सेवायोजन के अनुसार, रोजगार मेले में अपोलो हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली, टाटा स्ट्राइव स्किल डेवलपमेंट सेंटर अलीगढ़, एमकेडी बायो फर्टिलाइजर एंड केमिकल प्राइवेट लिमिटेड अलीगढ़, होली हर्ब्स अलीगढ़, यश इंफोनेट इंडिया इंटरप्राइजेज अलीगढ़, नर्सिंग, वेलनेस एडवाइजर, एडमिन, एकाउंटेंट, मार्केटिंग, टीम लीडर के पदों पर हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, नर्सिंग डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंजीकृत अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन करें। ऐसे अभ्यर्थी, जिन्होंने सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराया है, वह शीघ्र करा लें। केवल ऑनलाइन पंजीकृत अभ्यर्थी ही प्रतिभाग कर पाएंगे। उन्होंने बताया कि आयोजित मेले में सभी आवेदक अपने साथ पंजीयन कार्ड, समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र की फोटो प्रति एवं मूल प्रति, फोटो आईडी, दो फोटो एवं आवेदन पत्र लेकर आएं।