फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Jn medical College: Doctor's Strike Continue , 15 patient died in four days

डॉक्टरों की हड़तालः इलाज के लिए तड़प रहे मरीज, चार दिन में 15 लोगों की मौत

Thu, 20 Jun 2019 09:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
Jn medical College: Doctor's Strike Continue , 15 patient died in four days
जेएन मेडिकल में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के बाद इमरजेंसी में उपचार न मिलने पर नन्नू सिंह निवासी - फोटो : CITY OFFICE
जेएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी है। दुर्घटना या गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीज इमरजेंसी से तड़पते हुए वापस जा रहे हैं। अस्पताल में भर्ती एक बच्ची सहित पांच मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। चार दिन में मरने वालों की संख्या 15 से अधिक हो गई है। हालांकि चिकित्सक अस्पताल में भर्ती मरीजों की मौत को हड़ताल से जोड़ कर नहीं देख रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को इमरजेंसी से गंभीर रूप से बीमार जयगंज निवासी टीकाराम को बिना उपचार वापस लौटा दिया गया। अतरौली हैवतपुर के दर्द से कराहते मरीज नन्नू सिंह को भी परिजन वापस लेकर चले गए। बेलोन के भानू प्रताप एवं धनीपुर की लक्ष्मी को भी वापस जाना पड़ा। इसी तरह गजौल वाड़ा के कमरून निशा एवं जरगवां चौडेरी के नवाब सिंह को वापस चले। सुबह से लेकर रात तक दर्जनों मरीजों को बिना उपचार दिये गेट से ही वापस लौटा दिया गया। मरीज एवं तीमारदार गम और गुस्सा के साथ वापस जा रहे हैं।
विज्ञापन

वह डॉक्टर, प्रशासन एवं सरकार को कोस रहे हैं। सीएमएस प्रो. एससी शर्मा और आरडीए नेताओं के बीच बातचीत भी हुई, जो बेनतीजा रही। प्रो. शर्मा का कहना है कि जूनियर डॉक्टरों को समझाने का प्रयास किया है। मरीजों की परेशानी को देखते हुए उन्हें वापस आ जाना चाहिए। आरडीए ने जीबीएम कर हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है। 21 जून को फिर उनकी जीबीएम है। आरडीए उपाध्यक्ष डॉ. हमजा का कहना है कि चार दिन गुजर जाने के बाद भी सरकार एवं एएमयू प्रशासन उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है।

जेएन मेडिकल में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के बाद इमरजेंसी में उपचार न मिलने पर कमरून निशा निवासी

जेएन मेडिकल में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के बाद इमरजेंसी में उपचार न मिलने पर कमरून निशा निवासी - फोटो : CITY OFFICE

जेएन मेडिकल में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के बाद इमरजेंसी में उपचार न मिलने पर नवाब सिंह निवासी ज

जेएन मेडिकल में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के बाद इमरजेंसी में उपचार न मिलने पर नवाब सिंह निवासी ज- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed