{"_id":"6a5bec07c3ca41d21306c9d1","slug":"jewelry-worth-3-lakh-stolen-from-a-jewelry-shop-in-broad-daylight-aligarh-news-c-426-1-sali1004-110-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ज्वेलर्स की दुकान से दिनदहाड़े तीन लाख के गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ज्वेलर्स की दुकान से दिनदहाड़े तीन लाख के गहने चोरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
कस्बे के पुराने बाजार स्थित ज्वेलर्स की दुकान पर खरीदारी करने आईं तीन महिलाएं शनिवार की दोपहर सोने की नथ से भरा एक पैकेट लेकर चलती बनीं। इस पैकेट में 2,80,000 रुपये की सोने की नथ रखी थीं। चार घंटे बाद सराफ ने पैकेट गिने तो उसको चोरी होने का अहसास हुआ। सराफ ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कस्बा निवासी बालेंद्र वर्मा पुराने बाजार स्थित अपनी दुकान पर बैठे थे। सुबह 11 बजे तीन महिलाएं दुकान पर पहुंची और उन्होंने खरीदने के लिए सोने-चांदी के गहने देखे। महिलाओं के कहने पर उन्होंने सोने की नथ का 20 ग्राम वजनी एक पैकेट उनके सामने रख दिया। बदल-बदल कर दिखाने में नथ का एक पैकेट अचानक गायब हो गया।
तीनों महिलाओं ने दुकान से दो हजार रुपये के बिछुआ भी पसंद किए और 500 रुपये जमा भी कराए, लेकिन बिछुआ लिए बिना ही तीनों महिलाएं अचानक चली गईं। दुकानदार को नथ का एक पैकेट चोरी होने की जानकारी चार घंटे के बाद दोपहर करीब तीन बजे तब हुई, जब उन्होंने पैकेटों को गिना। दुकानदार ने अज्ञात तीनों महिलाओं के खिलाफ चंडौस कोतवाली में चोरी की तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरा के आधार जांच करने की बात कही है।