फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Jewelery recovered, but accused fights for laptop

जेवरात बरामद कराए, मगर लैपटॉप के लिए आरोपी झगड़े

Mon, 13 Jun 2022 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Jewelery recovered, but accused fights for laptop
रिमांड पर लिया शुभम - फोटो : CITY OFFICE
क्वार्सी क्षेत्र की सुरेंद्र नगर कॉलोनी में ललित सराफ की पत्नी व बेटे की हत्या में जेल भेजे गए आरोपी शुभम को रिमांड पर लेकर जेवरात बरामद किए गए। 24 घंटे की रिमांड पर लिए आरोपी ने जेवरात तो आसानी से बरामद कराए, लेकिन लैपटॉप के लिए उसका मेडिकल कॉलेज में भर्ती अतुल से आमना-सामना कराया गया तो दोनों आपस में झगड़ा कर बैठे। वहीं, रिमांड अवधि पूरी होने पर रविवार दोपहर शुभम को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

26 मई की दोपहर ललित सराफ के घर हुई इस घटना का एक आरोपी मूल रूप से जोनपुर हाल बुलंदशहर निवासी शुभम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 30 मई को गिरफ्तार किया गया था। उस समय उसने माल बरामद नहीं कराया था। बाद में मुख्य आरोपी हरदुआगंज के अतुल सराफ ने खुर्जा में ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की कोशिश की। उसे जख्मी हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज लाया गया, पुलिस पूछताछ में उसने लूटा गया काफी माल अपने घर से बरामद कराया। बाकी माल शुभम के पास होना बताया। इसके बाद से पुलिस शुभम को रिमांड पर लेने की तैयारी में थी। न्यायालय से अनुमति मिलने पर शनिवार को उसे 24 घंटे के रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान शुभम ने अपने बुलंदशहर यमुना नगर स्थित किराये के फ्लैट से गले का हार, मंगलसूत्र के मोती, बाजूबंद बरामद कराया। साथ में चांदी की पायल, बिछुआ, कड़ा आदि माल मेहरावल के पास झाड़ियों से बरामद कराया। मगर लैपटॉप को लेकर कोई जानकारी नहीं दी। इस पर पुलिस उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती अतुल से आमना-सामना कराने ले गई, जहां लैपटॉप के नाम पर दोनों एक दूसरे से झगड़ बैठे और एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे। चूंकि रिमांड अवधि पूरी हो रही थी। इसलिए पुलिस ने बिना समय गवाए उसे रविवार को जेल दाखिल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर क्वार्सी विजय सिंह ने बताया कि माल पूरा बरामद हो गया है। बस एक लैपटॉप शेष है। उसके लिए अतुल से पूछताछ की जाएगी। अतुल को फिलहाल आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट किए जाने की तैयारी है। बता दें कि इस घटना में आईपीएल में रुपये हारने वाले अतुल ने दो लाख रुपये का लालच देकर शुभम को अपने साथ शामिल किया था। फिर इन दोनों ने मिलकर ललित के घर पहुंचकर उसकी पत्नी शिखा व बेटे गोविंदा की हत्या कर माल लूटा था।

अब माल भेजा जाएगा विधि विज्ञान प्रयोगशाला
इंस्पेक्टर क्वार्सी ने बताया कि इस घटना की विवेचना में पुलिस का काम लगभग पूरा हो गया है। बस माल को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। साथ ही चार्जशीट दायर करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed