फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   JCB Runs Over Water Tank; Women Block Road

Aligarh News: पानी की टंकी पर चली जेसीबी, महिलाओं ने लगाया जाम

Fri, 29 May 2026 02:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
JCB Runs Over Water Tank; Women Block Road
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
शहर के आगरा रोड स्थित राठी हॉस्पिटल के सामने रखी पानी की टंकी को नगर निगम कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को अतिक्रमण बताते हुए तोड़ दिया। घटना के बाद स्थानीय महिलाओं व पुरुषों में भारी नाराजगी देखने को मिली। विरोध में महिलाओं ने सड़क पर जाम लगाकर नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन




समाजसेविका गौरी पाठक के आग्रह पर डॉ. आशा राठी ने दूर-दराज से आने वाले मरीजों व राहगीरों की सुविधा के लिए पानी की व्यवस्था कराई थी। गर्मी को देखते हुए यहां लोगों को ठंडा पानी उपलब्ध कराया जा रहा था। आरोप है कि बृहस्पतिवार को नगर निगम के अधिकारी जेसीबी के साथ वहां पहुंचे और पानी की टंकी व बैठने के लिए बनी बैंच को अतिक्रमण बताते हुए तोड़ दिया।
विज्ञापन




इसकी जानकारी पर वहां काफी महिलाएं व पुरुष पहुंच गए और नगर निगम की कार्रवाई पर विरोध जताते हुए जाम लगा दिया। समाजसेविका गौरी पाठक भी वहां आ गईं। उन्होंने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ भीषण गर्मी में नगर निगम खुद पानी की व्यवस्था करा रहा है, तब ऐसी कार्रवाई बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने मेयर प्रशांत सिंघल से फोन पर बातचीत की। मेयर ने टूटी हुई टंकी, बैंच और अन्य व्यवस्थाओं को दोबारा कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाएं शांत हुईं। इस दौरान डॉ. आशा राठी, डॉ. रुबीना, विद्या, भूरा, जयदेव, कुसुम, सुमन, मोनिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed