{"_id":"61e32cd06d0b760f3f67cc80","slug":"jaiveer-will-be-bjp-candidate-from-barauli-aligarh-news-ali283177496","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़- पूर्व कैबिनेट मंत्री जयवीर बरौली से भाजपा उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़- पूर्व कैबिनेट मंत्री जयवीर बरौली से भाजपा उम्मीदवार
बसपा सरकार में दो बार कैबिनेट मंत्री रह चुके एमएलसी ठाकुर जयवीर सिंह इस बार बरौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार हैं। सबकी निगाहें चर्चित सीट पर लगी हुई है। ठाकुर जयवीर सिंह मजे हुए राजनीतिज्ञ हैं। करीब डेढ़ दशक तक जिला पंचायत की राजनीति इनके इशारे पर चलती रही। 2018 में बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। टिकट के दावेदारों में जयवीर के पुत्र अभिमन्यु सिंह एवं विधायक दलवीर सिंह के पौत्र अजय सिंह का नाम चल रहा था। पार्टी ने युवाओं के बदले जयवीर को मैदान में उतार कर जनपद की राजनीति को दिलचस्प बना दिया है।
विज्ञापन
दलवीर सिंह अस्वस्थ चल रहे हैं। 58 वर्षीय जयवीर सिंह वर्ष 2002 में पहली बार बसपा के टिकट पर बरौली विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए और मायावती मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बने। 2007 में पुन: विधायक निर्वाचित हुए और दोबारा कैबिनेट मंत्री बने। 2012 में विधानसभा चुनाव में पराजय के बाद बसपा से विधान परिषद सदस्य बने। 2009 में जयवीर सिंह की धर्मपत्नी राजकुमारी चौहान लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुईं। 2016 में भतीजा उपेंद्र सिंह नीटू जिला पंचायत अध्यक्ष बने। अलीगढ़ में मंडल बनवाने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है। जयवीर के पुत्र डॉ. अरविंद कुमार सिंह बसपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।