फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Itching patients increasing due to changing weather

बदलते मौसम से बढ़ रहे खाज - खुजली के मरीज

Thu, 22 Sep 2022 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:45 AM IST
सार

महानगर के दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में बदलते मौसम के कारण दाद, खाज, खुजली के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।एक महीने से दाद, खाज, खुजली के मरीजों की संख्या लगभग 2500 थी।

विज्ञापन
Itching patients increasing due to changing weather

विस्तार

महानगर के दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में बदलते मौसम के कारण दाद, खाज, खुजली के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। चिकित्सालय में बुखार, खांसी, सर्दी, पेट दर्द, सिर दर्द, व कुत्ते काटे के मरीजों के लगभग 1150-1200 पर्चे बनाए गए हैं। जिनमें 350-400 पर्चें दाद, खाज, खुजली वाले मरीजों के शामिल हैं। डॉक्टर कोमल चर्म रोग विशेषज्ञ के अनुसार आमतौर पर जुलाई से अगस्त महीनों में गर्मी के कारण खुजली अपनी शीर्ष स्तर पर होती थी, तो वहीं अब तक बारिश होने के कारण मरीजों की वृद्धि में कमी होने का नाम नहीं ले रही।
विज्ञापन

पिछले भी हफ्ते चर्म के लगभग 122 मरीज चिकित्सालय में दवा लेने आए थे। लगातार होने वाले बारिश में भीग जाने के कारण से चमड़ी पर रेशेज होेने लगते हैं जिस कारण चमड़ी खुजलाने लगती है। एक महीने से दाद, खाज, खुजली के मरीजों की संख्या लगभग 2500 थी। डॉक्टर जाहिद इफ्तेहार चर्म रोग विशेषज्ञ ने बताया कि इन दिनों दाद वाले मरीज ज्यादा आ रहे हैं। लोग ज्यादातर पिज्जा, बर्गर, मोमोज, चाउमीन जैसे फॉस्टफूड खाने लगे है जोकि मैंदा (स्टार्च) द्वारा निर्मित किए जाते हैं जिसका पेट में पचाव समय से नहीं हो पाता है जिस कारण से लोगों को यह बीमारी हो जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed