{"_id":"6417613634c2f07d9b0009a7","slug":"it-is-necessary-to-have-balanced-relations-with-china-aligarh-news-c-2-ali1009-71344-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: प्रो.गुलरेज ने भारत के भविष्य के लिए चीन के साथ संतुलित रिश्तों को बताया जरूरी, हुई परिचर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: प्रो.गुलरेज ने भारत के भविष्य के लिए चीन के साथ संतुलित रिश्तों को बताया जरूरी, हुई परिचर्चा
Mon, 20 Mar 2023 12:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 12:53 AM IST
सार
प्राचीन काल से ही भारत और चीन सांस्कृतिक अभिलेखों का आदान प्रदान करता रहा है और बहुत से शोधार्थी चीन से भारत आए और शिक्षा ग्रहण की।
विज्ञापन
एएमयू
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सह कुलपति प्रो. मोहम्मद गुलरेज ने कहा कि चीन हमारा रणनीतिक भागीदार है और भारत के भविष्य के लिए चीन के साथ संतुलित रिश्तों का होना बहुत आवश्यक है। रविवार को एसवी कॉलेज के सभागार में भारत चीन संबंध : मुद्दे और उभरती प्रवृत्तियां विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन कार्यक्रम में वह बोल रहे थे।
विज्ञापन
कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि भारत व चीन के मध्य रिश्तो में यथार्थवादी दृष्टिकोण की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पूरा विश्व उपभोक्तावादी नीति व उदारवादी दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ रहा है। ऐसे में दो बड़ी आर्थिक शक्तियों के बीच संतुलित रिश्तों का होना पूरे विश्व के लिए कल्याणकारी सिद्ध होगा।
विज्ञापन
लाजपत राय कॉलेज, साहिबाबाद के प्राचार्य प्रो. यूपी सिंह ने कहा कि प्राचीन काल से ही भारत और चीन सांस्कृतिक अभिलेखों का आदान प्रदान करता रहा है और बहुत से शोधार्थी चीन से भारत आए और शिक्षा ग्रहण की। प्रो. रिचा बजाज, असिस्टेंट प्रोफेसर अमर सिंह ने कहा कि चीन भारत के लिए एक प्रतियोगी और एक चुनौती है। अंग्रेजी विभाग की विभाग अध्यक्ष प्रो. नीता ने चीन-भारत संबंधों में फिल्मों की भूमिका पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने हावड़ा ब्रिज, हकीकत, चांदनी चौक टू चाइना और विशेषकर डॉ. कोटनीस की अमर कहानी नामक भारतीय फिल्मों का जिक्र किया।
विज्ञापन
मुख्य वक्ता राजनीति विज्ञान विभाग एएमयू के प्रो. अर्शी खान ने चीन को राजनीति हिंसा से पैदा हुआ देश बताया। सत्र की संचालन डॉ. रोली अग्रवाल व डॉ. नंदिता सिंह ने किया। आयोजन सचिव डॉ अक्षय कुमार ने रिपोर्ट को प्रस्तुत किया। सैन्य विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. वीरेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन डॉ. तनु वार्ष्णेय ने किया।