{"_id":"589787e54f1c1b8f73e80986","slug":"it-has-to-look-at-the-famous-factories-in-aligarh-lock","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ की फैक्टरियों में लग गया यहीं का मशहूर ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ की फैक्टरियों में लग गया यहीं का मशहूर ताला
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Mon, 06 Feb 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
It has to look at the famous factories in Aligarh lock
- फोटो : Rupesh
पीएम मोदी बोले, अलीगढ़ ताले के लिए मशहूर है। देश दुनिया में यहां का ताला जाना जाता है। लेकिन प्रदेश में कई वर्ष से बिजली का संकट ऐसा रहा है कि यहां की फैक्ट्रियों में ही ताला लग गया। कारखाने बंद हो गए।
बिजली नहीं आने कारोबार प्रभावित हुआ। भाजपा सरकार बनी तो बिजली का संकट दूर होगा और कारोबार का विकास होगा।
उन्होंने कहा कि पहले युवाओं की नौकरी के लिए महिलाओं को मंगलसूत्र, मकान और जमीन बेचने पड़ती थी। लेकिन अब तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की नौकरी में साक्षात्कार नहीं होगा। केंद्र सरकार ने अपने विभागों में इसको लागू कर दिया है।
हमने यूपी सरकार ने भी कहा कि इसको लागू करो और भ्रष्टाचार खत्म करो लेकिन जनता के प्रति इनके अंदर समर्पण का भाव नहीं है। साक्षात्कार खत्म होने से पैसे बचेंगे और नौकरी भी मिलेगी। भाजपा सरकार यूपी में आई तो तृतीय और चतुर्थ श्रेण्ी में साक्षात्कार नहीं होगा।
विज्ञापन
पीएम ने चुटकी लेते हुए कहा कि ट्रेन-बस में सफर करते हैं तो सुनते हैं कि बिजली कितने दिन बाद आई है। एक कहता है कि मंगलवार को बिजली आई थी तो दूसरा कहता है मेरे यहां तो तीन दिन से नहीं आई है। बिजली आती है तो लोग आनंद मनाते हैं।
आजादी के बाद देश के 18 हजार गांवों में बिजली का खंभा तक नहीं था। गांव वाले 18वीं सदी में जी रहे हैं। हमने पता किया और इन गांवों में बिजली का तार, खंभा और बल्ब जलवाया। 50-60 गांव बचे हैं वहां भी बिजली पहुंच जाएगी। कांग्रेस के राज में एलईडी का बल्ब 300 रुपये का मिलता था इसलिए लोग इसे खरीद नहीं पाते थे हमने इसकी कीमत 70 से 80 रुपये कर दी है जिससे आम आदमी इसको खरीद रहा है।
बिजली का बिल का खर्च बच रहा है तो बिजली की खपत भी कम होती जा रही है। बोले लट्टू (बल्ब) हटाओ एलईडी लगाओ। इस तरह से दस हजार करोड़ रुपये का बिजली का खर्च कम हुआ है।
बिना जन्मी बेटी को विधवा बता कर खा रहे थे पेंशन
पीएम ने कहा कि पहले पेंशन सहित अन्य योजनाओं के पैसे खाये जाते थे। जनता के हक पर कुछ लोग मौज कर रहे थे। अब इन योजनाओं को आधार कार्ड और बैंक खातों से लिंक कर दिया गया है। जिससे 40 हजार करोड़ रुपये बचे हैं।
तो बताओ इन पैसों से गरीब, किसान और युवाओं का फायदा होगा या नहीं..? बोले, पता चला कि बेटी का जन्म नहीं हुआ है और उसको ही विधवा बना कर उसकी पेंशन खा रहे हैं। अब ये नहीं चलेगा। सब योजनाओं का पैसा जनता के खाते में जाएगा।
सूरज ढलते ही घर से निकलने से डरती हैं महिलाएं
पीएम बोले यूपी पराक्रम का देश है लेकिन सूरज ढलते ही मां, बेटी और बहन घर से बाहर निकलने से डरती है। देश के पांच सबसे बड़े अपराधों में यूपी ने रिकार्ड बना दिया है। प्रदेश में 7650 वारदात रोजाना होती है।
हर रोज 24 महिलाओं से दुष्कर्म, 21 से दुष्कर्म के प्रयास, 13 हत्याएं, 33 अपहरण, 136 चोरी की घटनाएं होती हैं। ये आंकड़ा पुलिस रिपोर्ट का है। जिन हजारों लोगों की रिपोर्ट दर्ज नहीं होती उनका क्या..? उन्होंने कहा कि दंगा रोजगार बना गया है।
ये मारकाट का कारोबार बंद होना चाहिए या नहीं..? भाई- भाई को मार रहा है। सुख चैन खो गया है। राजनेताओं के संरक्षण में गुंडागर्दी पल रही है। मायावती सरकार और साइकिल वालों में प्रतिस्पर्धा हो रही है। कौन ज्यादा अपराधियों को संरक्षण दे रहा है..?
अब ये स्पर्धा बंद कराने का वक्त आ गया है। मुट्ठी भर राजनेताओं का आश्रय पाकर माफिया राज कर रहे हैं। जमीन माफिया, खनिज माफिया, अपहरण माफिया का राज है। अब भाजपा सरकार में या तो माफिया जेल में होंगे या फिर यूपी छोड़ कर भाग जाएंगे। यूपी को स्कैम यानी सपा, कांग्रेस, अखिलेश और मायावती से मुक्ति दिलानी है।
गैस कनेक्शन दिए और लोन बांटा
पीएम ने कहा कि आज भी महिलाएं चूल्हा जला कर खाना बनाती है 400 सिगरेट का धुंआ उनके शरीर में जाता है। उनको कई बीमारियां लग जाती है। अब उनको आसानी से गैस कनेक्शन मिल रहा है। घर पर गैस पहुंच रही है।
पहले लोकसभा और राज्य सभा के सांसद के यहां लोग गैस कनेक्शन की पर्ची लेकर सिफारिश लगवाते थे। एक करोड़ 80 लाख गैस कनेक्शन बांटे गए। मुद्रा योजना लागू की। जिसमें युवाओं को 50 हजार रुपये का लोन बिना किसी गारंटी के मिल रहा है। लाखों युवाओं को इसका साथ मिला।
जिससे उन्होंने खुद का रोजगार किया है। पहले पांच से दस हजार रुपये लेने पर साहूकार का मोटा ब्याज देना पड़ता था। इससे लोगों के घर मकान बिक जाते थे।