{"_id":"115b28e23e071439fa30233693ca1696","slug":"israel-attracted-towards-india-s-foreign-policy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इजरायल की तरफ झुकती जा रही भारत की विदेश नीति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इजरायल की तरफ झुकती जा रही भारत की विदेश नीति
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Tue, 24 Nov 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रख्यात इतिहासकार प्रो. इरफान हबीब ने कहा कि आजादी की लड़ाई के समय से ही हिंदुस्तान फिलिस्तीन का साथ देता रहा है। लेकिन हाल के वर्षों में हिंदुस्तान की विदेश नीति इजरायल की तरफ झुकती जा रही है।
प्रो. इरफान सोमवार को एएमयू आर्ट लाउंज में जायनवाद, फिलिस्तीनी संघर्ष एवं मध्यपूर्व में साम्राज्यवादी साजिशें विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
यह कार्यक्रम सांस्कृतिक समूह रेजीनेंस एवं फिलिस्तीन के साथ एकजुट भारतीय जन नामक संस्था द्वारा आयोजित किया गया था। प्रो. हबीब ने कहा कि हिंदुस्तान को इजरायल के साथ हर किस्म के ताल्लुकात खत्म कर देना चाहिए और फिलिस्तीन का पूरा साथ देना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी इजरायल यात्रा को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने बताया कि किस तरीके से इजरायल अपने जन्म से ही फिलिस्तीनियों की जमीन हड़पता आया है और उनपर जुल्म ढ़ाता आया है।
फिलिस्तीन के साथ एक जुट भारतीय जन के प्रतिनिधि आनंद सिंह ने कहा कि इजरायली जायनवादियों ने फिलिस्तीन के लोगों की जमीन हड़पने एवं उनकी कौम को नेस्तनाबूद करने की मुहिम में शुरू से ही पश्चिमी साम्राज्यवादियों की मदद की।
आज भी इजरायल अपनी नरसंहार मुहिम को अमेरिका के समर्थन के बिना अंजाम नहीं दे सकता। डॉ. मोहिबुल हक ने कहा कि पश्चिमी साम्राज्यवादी देश दुनिया भर में चल रहे प्रतिरोध आंदोलन पर आतंकवाद का ठप्पा लगाकर उन्हें कमजोर करने की साजिशें रच रहे है जोकि बेहद खतरनाक है।
कार्यक्रम को प्रो. बीजापुर ने भी संबोधित किया। दूसरे सत्र में फिलिस्तीन पर आधारित कुछ डाक्यूमेंट्री फिल्में दिखाई गई और फिलिस्तीनी कविताओं का पाठ किया गया।