फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Is Nail cutter the reason of ticket cuts of Sangeeta chaudhary

क्या नेलकटर ने काटा संगीता का टिकट?

Sun, 17 Jan 2016 01:07 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Sun, 17 Jan 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Is Nail cutter the reason of ticket cuts of Sangeeta chaudhary

अतरौली की बसपा प्रत्याशी संगीता चौधरी का टिकट कटने के पीछे एक और कारण चर्चा में है। ये कारण पार्टी सुप्रीमो मायावती की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। बताते हैं कि लखनऊ में जब संगीता बसपा सुप्रीमो से मिलने गई थीं तो उनके बेटे के पास तलाशी में नेल कटर मिला था। जिसको मायावती के सुरक्षा स्टाफ ने बेहद आपत्तिजनक माना था। खुद मायावती भी इस घटनाक्रम से खासी नाराज हुई थीं। 

विज्ञापन

बीती 6 जनवरी को संगीता चौधरी बसपा सुप्रीमो से मिलने लखनऊ र्गइं थीं। उनके साथ दोनों बेटे भी गए थे। संगीता ने मायावती से अनुरोध किया कि उनके बच्चों को भी आशीर्वाद दे दें। अनुमति मिलने के बाद बेटों को भी अंदर आने का निर्देश दिया गया। 

विज्ञापन

बता दें कि कड़ी सुरक्षा से लैस बसपा सुप्रीमो से मिलने से पहले चार जगह सघन सुरक्षा जांच होती है, पेन तक ले जाना मना है। इसी दौरान सुरक्षा जांच में छोटे बेटे के पास नेल कटर बरामद हुआ, जिसे देख कर सुरक्षा कर्मियों के होश फाख्ता हो गए। जब मायावती को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने संगीता चौधरी के साथ पूरे सिक्योरिटी स्टाफ को आड़े हाथों लिया। इसके बाद जब संगीता ने पांव छूते हुए फोटो सोशल साइट पर वायरल हुआ तो बसपा प्रमुख का पारा और चढ़ गया और टिकट कट गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कब क्या हुआ..?

29 नवंबर  2014 में धर्मेंद्र चौधरी अतरौली सीट से बसपा प्रत्याशी बने

10 जनवरी 2015 को धर्मेंद्र चौधरी की गोलियों से भून कर नृशंस हत्या

12 जुलाई  2015 को संगीता चौधरी को बसपा ने अतरौली प्रत्याशी बनाया

06 जनवरी 2016 को संगीता द्वारा मायावती के पांव छूने का फोटो वायरल

10 जनवरी 2016 को अनुशासनहीनता में संगीता चौधरी का टिकट काटा


बहन जी से बेटों को आशीर्वाद दिलाने ले गई थी। सुरक्षा जांच में छोटे बेटे की जेब से नेल कटर मिला था, जिसमें एक छोटा चाकू लगा था। मैंने खुद ही बेटे की जेब से नेल कटर निकाल कर सुरक्षा कर्मियों को साैंप दिया था। मेरे दो बेटे और एक बेटी है। बड़ा बेटा सातवीं और छोटा चौथी कक्षा में है, बेटी उस वक्त हास्टल में थी इसलिए उसे नहीं ले जा सकी थी। मेरी या बेटाें की मंशा केवल बहन जी का आशीर्वाद लेना था और कुछ नहीं। हमें उनसे इंसाफ की पूरी उम्मीद है। बहन जी एक महिला हैं और महिला का दर्द समझती हैं। 

- संगीता चौधरी, अतरौली से बसपा की पूर्व प्रत्याशी


बहन मायावती के साथ खिंचवाई गई फोटो को सोशल मीडिया में वायरल करने पर ही संगीता चौधरी का टिकट काटा गया है। बसपा सुप्रीमो से मुलाकात के दौरान किसी ‘प्रतिबंधित चीज’ का संगीता चौधरी के बेटे के पास से मिलने की बात सुनी गई थी, लेकिन आधिकारिक रूप से इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। 

-अरविंद आदित्य, बसपा जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed