फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Irregularities of crores exposed in 131 gram panchayats of the district

अलीगढ़ : जनपद की 131 ग्राम पंचायतों में करोड़ों की अनियमितता उजागर

Tue, 07 Jun 2022 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Irregularities of crores exposed in 131 gram panchayats of the district
जिले में वर्ष 2015 से 2020 तक ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों के जिला लेखा परीक्षा अधिकारी के ऑडिट में 131 ग्राम पंचायतों में करोड़ों रुपये की अनियमितता उजागर हुई है। इसको लेकर संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। जिले में चंडौस व अतरौली ब्लॉक से जुड़ी ग्राम पंचायतों में सर्वाधिक अनियमितता सामने आई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में नाली, खड़ंजा, मिट्टी भराव, विद्युत कार्य, मनरेगा, शौचालय निर्माण, आवास निर्माण समेत कई कार्यों में करोड़ों रुपये का हेरफेर किया गया है। विकास कार्यों का ऑडिट पिछले माह किया गया था। जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि वित्तीय अनियमितताओं वाली ग्राम पंचायतों के सचिवों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। चंडौस ब्लॉक के सचिव 10 जून, अतरौली के 15 जून, जवां के 17 जून, गोंडा के 20 जून, बिजौली के 21 जून, टप्पल के 23 जून व गंगीरी ब्लॉक के सचिव 25 जून की तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

ब्लॉक चंडौस
ग्राम पंचायत मढ़ौला में 4.97 लाख रुपये, पहावटी में 18.25 लाख, नुरुल्लापुर-भगवानपुर में 7.56 लाख, पनिहावर में 22.19 लाख, सोमना में 2.77 लाख, दौरऊ-चांदपुर में 35.55 लाख, किन्हुंआ में 14.17 लाख, ओगर नगला राजू में 27.62 लाख, ख्यामई में 10.79 लाख, चूहरपुर में 12.70 लाख, हुर्सेना-अर्जुनपुर में 14.56 लाख, टीकरी-भवापुर में 34.63 लाख, भोजपुर- गैय्यनपुर में 10.40 लाख, बाहरपुर में 21.52 लाख, कसेरू में 31.86, डेटा खुर्द में 20.45 लाख, महाराजपुर में 16.35 लाख, वीरपुरा में 29.55 लाख, खिजरपुर में 9.82 लाख, मोहरेना में 19.54 लाख, लालपुर में 10.02 लाख, लोहपूठ में 19.46 लाख, गभाना में 63.35 लाख, ग्वालरा में 11.73 लाख, पिसावा में 15.74 लाख, रकराना में 7.38 लाख, रूपनगर में 16.52 लाख, शाहपुर में 11.84 लाख, धर्मपुर में 7.49 लाख, सहजपुरा में 35.17 लाख, रामनगर में 14.41 लाख, सूरजपुर-जरारा में 30.34 लाख, चीवनपुर में 11.83 लाख, इमलहरा में 9.37 लाख, रामपुर- शाहपुर में 12.71 लाख, ताजपुर में 14.37 लाख, सबलपुर में 3.83 लाख, चंडौस में 98.69 लाख, भोगपुर में 20.39 लाख, जहराना में 19.92 लाख, ऐलमपुरा में 20.39 लाख, उदयपुर में 20.04 लाख, थानपुर में 18.78 लाख, बामौती में 24.15 लाख, मढ़की में 16.14, चांदनेर में 18.20 लाख, बरका गांव के विकास कार्यों में 59.49 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक अतरौली
ग्राम पंचायत कौरह-रघुपुरा में 10.06 लाख, भवीगढ़ में 14.48 लाख, लोहगढ़ में 10.34 लाख, रायपुर में 8.91 लाख, दलपतपुर में 8.91 लाख, धौरा खास उर्फ प्रेम नगर में 2.25 लाख, कुंजलपुर में 2.74 लाख, नहल में 1.39 लाख, सिमथला में 5.21 लाख, आलमपुर में 4.11 लाख, खानपुर में 8.75 लाख, जामुना में 1.42 लाख, पनेहरा में 3.38 लाख, गहतौली-निर्मल में 2.42 लाख, चालाकपुर में 3.47 लाख, खेड़िया-रफायतपुर में 8.47 लाख, सिमथला में 5.21 लाख, रायपुर मुजफ्फता में 9.80 लाख, जामुना में 1.42 लाख, डडार-अलूपुरा में 13 हजार, खानपुर-खिटौली में 8.75 लाख, बैम्वीरपुर, में 1.24 लाख, नगला हर्जी में 9.18 लाख, जमनपुर, 3.93 लाख, खेड़िया, 8.47 लाख, चकाथल में 24.75 लाख रुपये की गड़बड़ी मिली हैं।
ब्लॉक टप्पल
ग्राम पंचायत कंसेरा में 16.63 लाख, नगरवारी में 18.60 लाख, नगला जड़ान में 15.05 लाख, निगुना-सिगुना में 9.42 लाख, कुराना में 66 लाख, नांगल खुर्द में 9.68 लाख, उसरह रसूलपुर में 25.37 लाख, कीलपुर में 10.69 लाख, बुढ़ाका में 29.14 लाख, मानपुर में 25.45 लाख, शाहनगर में 13.98 लाख, बाजीदपुर में 12.07 लाख, मौर में 7.61 लाख, स्यारौल में 32.39 लाख, घांघौली में 20.82 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितताएं मिली हैं।
ब्लॉक गंगीरी
ग्राम पंचायत सलगवां में 1.58 लाख, आलमपुर रानी में 33 हजार, टिकटा में 26 हजार, शाहजहांपुर बैजना में 51.15 लाख, चितकुरा में 5.94 लाख, रहमापुर में 29.36 लाख, बूढ़ागांव में 3.81 लाख व सतरापुर में 12.56 लाख रुपये की गड़बड़ी पाई गई है।
ब्लॉक बिजौली
ग्राम पंचायत वीरपुरा में 15.58 लाख, दरी अलाबलपुर में 10.85 लाख, मुजफ्फरा में 3.02 लाख, हैवतपुर कोटा में 43 हजार, अलीपुर सीसई में 30.01 लाख रुपये की गड़बड़ी मिली है।
ब्लॉक गोंडा
ग्राम पंचायत मजुपूर-सुबकरा में 6.72 लाख, भैंया में 17.36 लाख, नगला कुंजी में 42 हजार, नगला सबल में 10.58 लाख, नगला जुझार में 2.42 लाख, हामिदपुर में 5.01 लाख रुपये की अनियमितताएं सामने आई हैं।

ब्लॉक जवां
ग्राम पंचायत ढैंकुरा में 4.11 लाख, वीरपुर- छबीलपुर में 8.17 लाख, अहक में 7.55 लाख, अहरौली में 10.53 लाख, भवाईन में 8.22 लाख, इस्माइलपुर में 1.24 लाख, सलेमपुर में 15.46 लाख, तकीपुर में 7.01 लाख, सौंगरा में 23.61, पोथी में 12.16 लाख, दाऊपुर में 14.18 लाख, गांवरी में 17.28 लाख, पिपलौठ- गोकुलपुर में 12.22 लाख, मलिकपुरा में 12.98 लाख व तकीपुर में 7.00 लाख रुपये की गड़बड़ी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed