Aligarh: ईरान-इस्राइल युद्ध ने थामा 400 करोड़ का हार्डवेयर निर्यात, किराये में वृद्धि से ऑर्डर पर ब्रेक
ईरान-इस्राइल वार के बाद धीरे-धीरे हवाई व जलमार्ग के रास्ते बदल गए हैं। अब फ्रांस, आस्ट्रेलिया, यूके, जर्मनी आदि को 2000 किमी घूमकर जाने वाले रास्तों से माल वाहक जहाज जा रहे हैं। इससे हवाई मार्ग पर किराये में वृद्धि होने का सीधा असर अलीगढ़ से होने वाले हार्डवेयर निर्यात पर पड़ रहा है।
विस्तार
ईरान-इस्राइल युद्ध का असर अलीगढ़ के कारोबार पर भी पड़ने लगा है। युद्ध के चलते हवाई व जल मार्ग के किराये में वृद्धि से शहर से होने वाले 400 करोड़ के हार्डवेयर निर्यात पर ब्रेक लग गया है। निर्यातक इसे बड़ा झटका मान रहे हैं। धीरे-धीरे आगे भी ऑर्डरों में गिरावट के संकेत हैं।
हार्डवेयर-आर्टवेयर व ताला निर्माण के लिए अलीगढ़ देश-दुनिया में मशहूर है। यहां से हार्डवेयर-आर्टवेयर का सालाना कई हजार करोड़ का निर्यात होता है। इसमें आर्टवेयर मूर्तियां, हार्डवेयर संबंध सजावटी आयटम प्रमुख हैं। ईरान-इस्राइल वार के बाद धीरे-धीरे हवाई व जलमार्ग के रास्ते बदल गए हैं। अब फ्रांस, आस्ट्रेलिया, यूके, जर्मनी आदि को 2000 किमी घूमकर जाने वाले रास्तों से माल वाहक जहाज जा रहे हैं। इससे हवाई मार्ग पर किराये में 200 से 550 रुपये प्रति किलो की, जबकि जल मार्ग पर 50 से 100 रुपये प्रति किलो की वृद्धि की गई है। इसका सीधा असर अलीगढ़ से होने वाले हार्डवेयर निर्यात पर पड़ रहा है। ऑर्डर आने में व माल भेजने में लगातार गिरावट हो रही है।
ईरान-इस्राइल वार का अपने शहर से निर्यात होने वाले हार्डवेयर उत्पाद के कारोबार पर सीधा असर है। एक माह में 400 करोड़ के निर्यात का अनुमान है। वह रुक गया है। - ललित कुमार, विदेशी निर्यात ट्रांसपोर्टर
विज्ञापन विज्ञापन
इस वार का सीधा सीधा असर हमारे निर्यात पर पड़ना शुरू हो गया है। अगर युद्ध नहीं रुका तो आने वाले समय में कारोबार पर बड़ा असर दिखाई देगा। यह हार्डवेयर कारोबार के लिए चिंता का विषय है। - धनजीत वाडरा, निर्यातक