फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   IPL cricketer Rinku Singh happy with love of fans but hurt by social media

Aligarh News: आईपीएल क्रिकेटर रिंकू सिंह प्रशंसकों के प्यार से हैं खुश, वहीं सोशल मीडिया से हैं आहत

Wed, 31 May 2023 03:13 AM IST
चमन शर्मा इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 31 May 2023 03:13 AM IST
सार

रिंकू ने अमर उजाला से कहा कि इस तरह की टिप्पणी सोशल मीडिया पर किसी के लिए भी नहीं होनी चाहिए। मीम्स के जरिये ओछी सुर्खियां बटोरने वाले लोगों का किसी की प्रतिष्ठा से कोई संबंध नहीं है। इसलिए सोशल मीडिया पर किसी का भी मीम्स नहीं बनाना चाहिए।

विज्ञापन
IPL cricketer Rinku Singh happy with love of fans but hurt by social media
रिंकू सिंह - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के खिलाड़ी रिंकू सिंह इन दिनों जहां प्रशंसकों के प्यार से खुश हैं, वहीं सोशल मीडिया पर उनके बारे में अलग-अलग मीम्स से वह आहत हैं। 

विज्ञापन


रिंकू ने अमर उजाला से कहा कि इस तरह की टिप्पणी सोशल मीडिया पर किसी के लिए भी नहीं होनी चाहिए। मीम्स के जरिये ओछी सुर्खियां बटोरने वाले लोगों का किसी की प्रतिष्ठा से कोई संबंध नहीं है। इसलिए सोशल मीडिया पर किसी का भी मीम्स नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केकेआर के कप्तान नीतीश राणा की पत्नी के साथ उनका फोटो सोशल मीडिया पर मीम्स के साथ वायरल कर दिया गया। 
विज्ञापन


इससे उन्हें काफी तकलीफ पहुंची है। मीम्स बनाने वाले लोगों को रिश्ते की मर्यादाओं का ख्याल रखना चाहिए। मीम्स बनाने और देखने वाला आनंद जरूर ले लेता है, लेकिन जिसके बारे में यह मीम्स बनाया गया है, उसे कितना दुख होता होगा? इसका अंदाजा उन्हें नहीं होगा। ऐसे लोगों से अनुरोध है कि वह सकारात्मक सोच रखें। इससे ही स्वस्थ समाज का निर्माण हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed