फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   investors not setting up units in Aligarh Defense Corridor

Aligarh Defence Corridor: 13 निवेशक बस कर रहे वादे, नहीं बता रहे कब लगाएंगे यूनिट, नोटिस देने की तैयारी

Fri, 02 Aug 2024 12:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 02 Aug 2024 12:24 PM IST
सार

विभागीय सूत्र बताते हैं कि यूपीडा स्तर से कुछ समय पहले ऐसे निवेशकों से ऑनलाइन संवाद किया गया है, जिनके स्तर से कोई पहल नहीं हो रही। उनसे साफ कहा गया है कि हमारे पास और भी बहुत से निवेशक कतार में हैं। अगर आप जल्द अपना काम शुरू नहीं करेंगे तो आपके आवंटन निरस्त करने पर विचार होगा।

विज्ञापन
investors not setting up units in Aligarh Defense Corridor
अलीगढ़ डिफेंस कॉरिडोर - फोटो : संवाद

विस्तार

तीन साल बीत गए। डिफेंस कॉरिडोर में यूनिट लगाने के लिए एमओयू साइन करने वाले 13 निवेशक केवल वादे ही किए जा रहे हैं। प्रशासन ने कई दफा इनके साथ साथ मीटिंग कर ली लेकिन इन्होंने अभी तक यह भी नहीं बताया है कि यूनिट का निर्माण शुरू कब से करेंगे। धरातल पर इनकी कोई तैयारी भी नहीं दिखती हैं। ऐसे में यूपीडा भी चिंतित है और अब ऐसे निवेशकों को नोटिस देने जा रहा है।

विज्ञापन


देश के इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की आधारशिला प्रदेश के मुख्यमंत्री की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 सितंबर 2021 को रखी थी। डिफेंस कॉरिडोर की बाउंड्रीवाल, सड़क, पेयजल आपूर्ति के लिए टंकी, विद्युतघर आदि का निर्माण पूरा कराने के साथ-साथ सभी उद्यमियों को कब्जा दिला दिया गया। पिछले दिनों परिसर में विद्युतीकरण, स्ट्रीट लाइट आदि के लिए बजट आवंटित हुआ और अब तो पर्यावरण की एनओसी भी जारी हो गई।
विज्ञापन


इसके बावजूद इस नोड में निवेश करने वाले 20 आवंटियों में से अभी तक मात्र 2 की यूनिटों में उत्पादन शुरू हुआ है। तीन ऐसे हैं, जिनकी इकाइयों का निर्माण लगभग अंतिम दौर में है और दीपावली के आसपास उनमें उत्पादन शुरू हो जाएगा। बाकी दो अन्य के विषय में जानकारी है कि उनकी एनओसी आदि फाइनल हो गई हैं। वह भी जल्द निर्माण शुरू कराएंगे। बाकी 13 निवेशकों से हर बार डीएम समीक्षा बैठक या मौके पर निरीक्षण के समय संवाद करते हैं। जल्द काम शुरू करने पर चर्चा होती है। मगर आज तक इनके स्तर से अपनी इकाई पर काम शुरू करने पर पहल होती नहीं दिख रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अब नोटिस देने की हो रही तैयारी

विभागीय सूत्र बताते हैं कि यूपीडा स्तर से कुछ समय पहले ऐसे निवेशकों से ऑनलाइन संवाद किया गया है, जिनके स्तर से कोई पहल नहीं हो रही। उनसे साफ कहा गया है कि हमारे पास और भी बहुत से निवेशक कतार में हैं। अगर आप जल्द अपना काम शुरू नहीं करेंगे तो आपके आवंटन निरस्त करने पर विचार होगा। इसके बाद से सभी के स्तर से भरोसा दिलाया गया है। इसी क्रम में इन्हें अब नोटिस देने की तैयारी हो रही है।

हमारी इंडस्ट्री का निर्माण पूरा हो गया है। बस फिनिशिंग का काम जारी है। संकेत हैं कि दिवाली तक उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा। सभी तरह की एनओसी व करार की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। हम अपने यहां ड्रोन उत्पाद बनाएंगे।- धनजीत वाडरा निर्यातक/एलन एलवन
हमारी इंडस्ट्री का निर्माण भी अंतिम दौर में है। हमारे करार, एनओसी आदि के सभी काम पूरे हो गए हैं। उम्मीद है कि दिवाली तक हम अपनी डिफेंस कॉरिडोर यूनिट में काम शुरू कर देंगे।-तरुण सक्सेना, निर्यातक/दीप एक्सप्लो
समय समय पर जिलाधिकारी स्तर से निवेशकों के साथ बैठक की जाती है। उसमें निर्देशित किया जाता है। कई बार जिला स्तर से नोटिस भी दिए गए हैं। अब यूपीडा स्तर से भी इस दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। - वीरेंद्र सिंह, संयुक्त आयुक्त उद्योग

अलीगढ़ डिफेंस कॉरिडोर
ये हैं बीस कंपनियां
- एमीटेक प्रा. लिमिटेड रडार के जरिये निगरानी, वेरीविन डिफेंस प्रा. लिमिटेड हथियार उत्पाद (इन दोनों में उत्पादन शुरू)
- एलन एंड एलवन प्रा. लि., नित्या क्रियेशन इंडिया, दीप एक्सप्लो इक्यूपमेंट्स इंडिया लि. (इन तीनों में जल्द उत्पादन शुरू होगा)।

इन कंपनियों ने यूनिट स्थापना के लिए शुरू नहीं किया कोई काम

एंकर रिसर्च लैब, पीबीएम इंश्योलुसंस प्रा. लि., श्रद्धा उद्योग, प्रिकिंशन प्रोडक्ट, पी-2 लॉजीटेक प्रा.लि., श्री जय साईं अनु, कोबरा इंडस्ट्री, न्यू स्पेस रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी, एडवांस फायर एंड सेफ्टी, नवराज मैटल वर्क्स, ट्रैक ट्रिक ऑप्टो डायनमिक, क्रिमशन एनर्जी एक्सपर्ट प्रा.लि., सिंडिकेट इंटरनेशनल, मिल्कॉर डिफेंस प्रा.लि., रॉयल सेल्स प्रा.लि.।

परियोजना एक नजर में
- 5 साल पहले अंडला में कॉरिडोर की घोषणा की गई।
- 14 सितंबर 2021 को पीएम-सीएम ने रखी आधारशिला।
- 12 किलोमीटर दूर है गांव अंडला जिला मुख्यालय से।
- 400 हेक्टेयर क्षेत्र में कॉरिडोर स्थापित किया गया है।
- 6000 करोड़ रुपये निवेश का अनुमान चार चरणों में।
- 100 हेक्टेयर जमीन पहले चरण में की गई आवंटित।
- 1500 करोड़ से ज्यादा का निवेश पहले चरण में है तय।
- 20 कंपनियां स्थापित करेंगी 21 फैक्टरियां।
- 2024 तक इसे विकसित करने का है लक्ष्य।
- 10 हजार लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान।
- 400 करोड़ से अधिक का निवेश मिला एमएसएमई से।
- 20 निवेशकों को भूमि आवंटित कर दिया गया कब्जा।
- 2000 करोड़ निवेश का प्रस्ताव जिले के उद्यमियों ने रखा।

डिफेंस कॉरिडॉर से कितनी दूर हैं अन्य महत्वपूर्ण स्थान
- 50 किमी पर जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा।
- 140 किमी पर है राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली।
- 16 किमी दूर है अलीगढ़ हवाई अड्डा।
- 14 किमी दूर है अलीगढ़ रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed