फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Investigation continues into firing in front of Barauli Chairman car

Aligarh: बरौली चेयरमैन की कार के आगे फायरिंग की जांच जारी, नहीं हो रही पुष्टि, नहीं चल रहा कुछ पता

Sat, 24 May 2025 01:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 24 May 2025 01:45 AM IST
सार

सीओ तृतीय अभय पांडेय ने कहा है कि अभी तक बरौली चेयरमैन की कार के आगे फायरिंग होने की पुष्टि नहीं हुई है। कार पर फायरिंग के कोई निशान नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
Investigation continues into firing in front of Barauli Chairman car
पुलिस जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते 21 मई की देर रात नगर पंचायत बरौली के चेयरमैन संजय सिंह की कार के आगे फायरिंग करने की जांच जारी है। पुलिस ने दो-तीन संदिग्ध लोगों से पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया है। सीओ तृतीय अभय पांडेय ने कहा है कि अभी तक बरौली चेयरमैन की कार के आगे फायरिंग होने की पुष्टि नहीं हुई है। कार पर फायरिंग के कोई निशान नहीं मिले हैं।

विज्ञापन


सीओ ने बताया कि दो-तीन संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई थी, लेकिन उन्होंने केवल इतना ही बताया कि घटना के वक्त वे उसी इलाके में थे। इससे ज्यादा उन्हें कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल मामले में जवां थाने में रिपोर्ट दर्ज है, जांच पड़ताल अभी जारी है।
विज्ञापन


बरौली चेयरमैन ने जवां थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि तेज आंधी बारिश के कारण वे 21 मई रात लगभग दस बजे अपनी कार से ऑफिस से अपने घर अलीगढ़ जा रहे थे। जैसे ही बरौली बिजली घर के निकट पहुंचे तो आगे चल रहे बुलेट बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने फायर कर दिया। फायरिंग में वे बाल-बाल बच गए। 23 मई को चेयरमैन ने बताया कि कार के आगे फायरिंग करने वाले कौन है, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उनकी कोई रंजिश भी नहीं है, रिपोर्ट जवां थाने में दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed