फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   International stadium to be built in Greater Aligarh for 400 crore to 20 thousand spectators

Aligarh: 400 करोड़ से 20 हजार दर्शकों के लिए ग्रेटर अलीगढ़ में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, होंगे मैच

Sat, 18 Nov 2023 03:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 18 Nov 2023 03:32 PM IST
सार

अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) अलीगढ़-पलवल राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब 300 हेक्टेयर में आवासीय योजना विकसित कर रहा है। टाउनशिप में करीब छह एकड़ जमीन पर स्टेडियम का निर्माण होगा। इस स्टेडियम को बनारस के स्टेडियम की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। प्रस्तावित इस स्टेडियम में करीब 20 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी।

विज्ञापन
International stadium to be built in Greater Aligarh for 400 crore to 20 thousand spectators
स्टेडियम - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

बनारस की तर्ज पर अब अलीगढ़ में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनेगा। एडीए की ग्रेटर अलीगढ़ आवासीय योजना में छह एकड़ में इसका निर्माण किया जाएगा। इस पर करीब 400 करोड़ रुपये का बजट खर्च होने का अनुमान है। यहां पर मैच भी हो सकेंगे।

विज्ञापन


इन दिनों क्रिकेट के क्षेत्र में रिंकू सिंह अलीगढ़ का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे में इस स्टेडियम के बनने से ताला एवं तालीम के इस शहर का नाम देश भर में और भी चमकेगा और स्थानीय खेल प्रतिभाओं को उच्चकोटि सुविधाओं का खेल मैदान भी उपलब्ध हो सकेगा। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) अलीगढ़-पलवल राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब 300 हेक्टेयर में आवासीय योजना विकसित कर रहा है। जिसमें ग्राम मूसेपुर, जिरौली, जिरौली डोर, अटलपुर, अहमदाबाद, जतनपुर चिकावटी, रुस्तमपुर अखन, ल्होसरा बिसावन में जमीन ली जा रही है। 
विज्ञापन


लखनऊ की कंसलटेंसी फर्म द्वारा टाउनशिप का ले-आउट तैयार किया गया है। टाउनशिप तीन चरणों में विकसित की जा रही है। टाउनशिप में करीब छह एकड़ जमीन पर स्टेडियम का निर्माण होगा। इस स्टेडियम को बनारस के स्टेडियम की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। प्रस्तावित इस स्टेडियम में करीब 20 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। खास बात है कि एडीए की ग्रेटर अलीगढ़ टाउनशिप दिल्ली के बेहद नजदीक है। पलवल -हाईवे पर विकसित होने से यहां तक यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते से आ जाने की सुविधा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडीए की आवासीय योजना ग्रेटर अलीगढ़ में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्पोर्ट्स स्टेडियम बनारस की तर्ज पर बनाया जाएगा। इसके निर्माण पर करीब 400 करोड़ रुपये का खर्च होने का अनुमान है। जिले के लिए यह एक बड़ी सौगात होगी। इसके लिए ले-आउट प्लान तैयार कराया जा रहा है।-अतुल वत्स, उपाध्यक्ष, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed