फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   International Conference at Mangalayatan University Aligarh

Mangalayatan University: अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 19 दिसंबर से, कई देशों के वैज्ञानिक करेंगे शिरकत

Sat, 07 Dec 2024 04:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 07 Dec 2024 04:10 PM IST
सार

सम्मेलन के मुख्य अतिथि इंडो-फ्रेंच सेंटर फॉर प्रमोशन ऑफ एडवांस रिसर्च, नई दिल्ली के निदेशक प्रो नितिन सेठ और सेंटर ऑफ बायोमेडिकल रिसर्च के निदेशक, सीडीआरआई व आईआईटीआर, लखनऊ के पूर्व निदेशक प्रो आलोक धवन होंगे।

विज्ञापन
International Conference at Mangalayatan University Aligarh
सम्मेलन के बारे में बताते हुए वीसी पीके दशोरा व अन्य - फोटो : विवि

विस्तार

अलीगढ़ के मंगलायतन विश्वविद्यालय में 19  से 21 दिसंबर तक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन होगा। जिसमें कई देशों के वैज्ञानिक शिरकत करेंगे। इसमें करीब 35 वैज्ञानिकों के संबोधन होंगे। यहां लगभग 150 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। सम्मेलन में वरिष्ठ वैज्ञानिक अवार्ड, युवा वैज्ञानिक अवार्ड, जूनियर वैज्ञानिक अवार्ड के साथ ही फेलो अवार्ड प्रदान किए जाएंगे। साथ ही साथ बायोमेडिकल, बायोटेक्नोलॉजी, फार्मेसी के क्षेत्र में वैज्ञानिकों को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन


मंगलायतन विश्वविद्यालय में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें वीसी प्रो परमेंद्र कुमार दशोरा ने बताया कि मंगलायतन विश्वविद्यालय व एसोसिएशन ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड फार्मेसी (एबीएपी) द्वारा 18 वां वार्षिक अधिवेशन और अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 19, 20 व 21 दिसंबर को विभिन्न सत्रों में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक विश्वविद्यालय के सभागार में किया जाएगा।
विज्ञापन


जिसमें बायोफार्मास्यूटिकल्स और ट्रांसलेशन रिसर्च में उभरते रुझान एवं मानव स्वास्थ्य के लिए अनुसंधान विषय पर चर्चा होगी। सम्मेलन में भारत के साथ-साथ यूएसए, कोलंबिया, तंजानिया, नेपाल आदि देशों के वैज्ञानिक भाग लेंगे। सम्मेलन की स्मारिका भी प्रकाशित की जाएगी। यहां करीब 35 वैज्ञानिकों के संबोधन होंगे। यहां प्रस्तुत शोधपत्रों को सम्मेलन के बाद इस्कोपस इंडेक्स जर्नल में प्रकाशित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

150 से अधिक शोध पत्र होंगे प्रस्तुत, दिए जाएंगे अवार्ड

कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह ने बताया कि सम्मेलन में मिनिस्ट्री ऑफ केमिकल एंड फर्टिलाइजर ऑफ इंडिया, इंडो फ्रेंच सेंटर फॉर प्रमोशन ऑफ एडवांस रिसर्च के वैज्ञानिक भी भाग लेंगे। सम्मेलन में लगभग 150 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक प्रो दिनेश शर्मा ने बताया कि सम्मेलन 10 सत्रों में आयोजित होगा। सम्मेलन में वरिष्ठ वैज्ञानिक अवार्ड, युवा वैज्ञानिक अवार्ड, जूनियर वैज्ञानिक अवार्ड के साथ ही फेलो अवार्ड प्रदान किए जाएंगे। यहां बायोमेडिकल, बायोटेक्नोलॉजी, फार्मेसी के क्षेत्र में अतुल्यनीय कार्य करने वाले वैज्ञानिकों को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा। 


ये होंगे मुख्य अतिथि
डीन रिसर्च प्रो रविकांत ने बताया कि सम्मेलन के मुख्य अतिथि इंडो-फ्रेंच सेंटर फॉर प्रमोशन ऑफ एडवांस रिसर्च नई दिल्ली के निदेशक प्रो नितिन सेठ और सेंटर ऑफ बायोमेडिकल रिसर्च के निदेशक सीडीआरआई व आईआईटीआर लखनऊ के पूर्व निदेशक प्रो आलोक धवन होंगे। सम्मेलन की तैयारियों के लिए विवि में 23 समितियां बनाई गई हैं। इस दौरान पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष डा. संतोष गौतम, प्रो प्रदीप कुमार, योगेश कौशिक, वीर प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed