फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   International bank branches, tractor showroom and hotel in TP Nagar

Aligarh: टीपी नगर में खुलेंगी अंतरराष्ट्रीय बैंक की शाखाएं, ट्रैक्टर शोरूम और होटल, बचे भूखंडों की नीलामी जल्द

Sun, 13 Apr 2025 01:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 13 Apr 2025 01:55 PM IST
सार

अलीगढ़ के ट्रांसपोर्ट नगर में अब तक कुल करीब 1600 भूखंडों का आवंटन हो चुका है। यहां पर अंतरराष्ट्रीय बैंकों की शाखाएं, पेट्रोल पंप, सीएनजी पंप और होटल आदि खोले जाएंगे।

विज्ञापन
International bank branches, tractor showroom and hotel in TP Nagar
अलीगढ़ का ट्रांसपोर्ट नगर - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) ट्रांसपोर्ट नगर में 1600 भूखंडों का आवंटन हो चुका है। आने वाले समय में यहां पर अंतरराष्ट्रीय बैंक की शाखाएं, ट्रैक्टर शोरूम, अस्पताल और होटल आदि खुलेंगे। इसमें शेष बचे हुए भूखंडों की नीलामी जल्द शुरू होगी। इस बार भी ई-ऑक्शन के जरिए भूखंड बेचे जाएंगे।

विज्ञापन


एडीए द्वारा खैर रोड पर लगभग 85 हेक्टेयर क्षेत्रफल में ट्रांसपोर्ट नगर विकसित किया जा रहा है। यहां पर कुल 1900 भूखंड हैं। मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने का कार्य भी तेजी से चल रहा है। पूर्व में यहां पर दो बार में 1420 भूखंडों की नीलामी हो चुकी है। यह नीलामी लॉटरी से हुई थी। पिछले माह एडीए ने 178 भूखंडों की नीलामी ई-ऑक्शन के जरिए कराई। जिसमें एडीए को करोड़ों का फायदा हुआ। अब तक कुल करीब 1600 भूखंडों का आवंटन टीपी नगर में हो चुका है। 
विज्ञापन


आवंटियों से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि भूमि का आवंटन हो चुका है। जल्द की यहां पर कार्य शुरू कराया जाएगा। यहां पर अंतरराष्ट्रीय बैंकों की शाखाएं, पेट्रोल पंप, सीएनजी पंप और होटल आदि खोले जाएंगे। वहीं दूसरी ओर ई-ऑक्शन का बेहतर परिणाम देखने के अब एडीए बाकी बचे भूखंडों को भी ई-ऑक्शन के जरिए नीलाम करने की योजना बना रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व आवंटित हुए भूखंडों में से कुछ लोगों की किस्तें जमा नहीं हुई हैं। जिससे वह डिफाल्टर सूची में शामिल हो गए है। ऐसे 38 डिफाल्टरों को अंतिम नोटिस जारी कर दिया गया है। अगर इसके बाद भी वह बकाया किस्त जमा नहीं करते हैं, तो भूखंड आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा। इन्हें भी टीपी नीलामी में शामिल किया जाएगा।

टीपीनगर में बड़े बैंकिंग, वित्तीय आदि संस्थानों को लाने के लिए प्रयास हो रहे हैं। ऐसे में आगे जो भूखंड बचे हुए हैं, उनकी भी ई-ऑक्शन के जरिए नीलामी कराई जाएगी। जल्द ही इसकी तारीख तय होगी। अधिक बोली लगाने वाले को भूखंड आवंटित किया जाएगा। -अपूर्वा दूबे, वीसी अलीगढ़ विकास प्राधिकरण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed