{"_id":"6998567d2f679b09fa02331e","slug":"inter-university-arm-wrestling-championship-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"RMPSU: पहली बार होगी इंटर यूनिवर्सिटी आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप, 11 से 15 मार्च तक आयोजन, 13 टीमें बनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RMPSU: पहली बार होगी इंटर यूनिवर्सिटी आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप, 11 से 15 मार्च तक आयोजन, 13 टीमें बनीं
Fri, 20 Feb 2026 06:12 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 20 Feb 2026 06:12 PM IST
सार
आयोजन में देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाले खिलाड़ी अपनी ताकत और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के माध्यम से न केवल विश्वविद्यालय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को मंच मिलेगा, बल्कि युवाओं में फिटनेस और खेल संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
इंटर यूनिवर्सिटी आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप को लेकर बैठक करते रजिस्ट्रार
- फोटो : विवि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) परिसर में पहली बार इंटर यूनिवर्सिटी आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 11 मार्च से 15 मार्च तक होगी। चैंपियनशिप में देशभर की यूनिवर्सिटी से सैकड़ों खिलाड़ी जुटेंगे। चैंपियनशिप के लिए 11 टीमें गठित की गईं, जिन्हें अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
खिलाड़ियों के आवास, भोजन, प्रतियोगिता स्थल, सुरक्षा और चिकित्सा सुविधाओं को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन में देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाले खिलाड़ी अपनी ताकत और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के माध्यम से न केवल विश्वविद्यालय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को मंच मिलेगा, बल्कि युवाओं में फिटनेस और खेल संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा। विश्वविद्यालय को पहली बार आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है।
विज्ञापन
चैंपियनशिप की सफलता के लिए समिति बनाई गई है, जिसमें हाथरस, अलीगढ़, एटा और कासगंज के महाविद्यालयों के शिक्षकों को शामिल किया गया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रबुद्ध सिंह ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन से आरएमपीयू की खेल गतिविधियों को नई पहचान मिलेगी और भविष्य में अन्य खेल आयोजनों की मेजबानी मिलने की उम्मीदें बढ़ेंगी।
विज्ञापन