{"_id":"6a0a2f46bd8711e1410fd1d0","slug":"instructors-of-the-district-received-cheques-of-rs-17000-each-aligarh-news-c-2-gur1004-976117-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जिले के अनुदेशकों को मिले 17-17 हजार रुपये के चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जिले के अनुदेशकों को मिले 17-17 हजार रुपये के चेक
विज्ञापन
कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में अनुदेशक को चेक प्रदान करते राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर।
- फोटो : samvad
कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में जिले के अनुदेशकों को 17-17 हजार रुपये के चेक प्रदान किए गए। यह चेक मुख्य अतिथि राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर ने प्रदान किए। राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह निर्णय ऐतिहासिक है, जिससे अनुदेशकों का मनोबल बढ़ेगा और वे अधिक उत्साह के साथ विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का सम्मान बढ़ा है। राम मंदिर निर्माण हुआ है। अनुच्छेद 370 हटाई गई है और 36.81 लाख आवासहीन परिवारों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं।
डीबीटी के माध्यम से योजनाओं की धनराशि सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंचाई जा रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के हितों की रक्षा के साथ शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
विज्ञापन
एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह निर्णय शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत हजारों परिवारों के लिए राहत लेकर आया है।
यह निर्णय सरकार की संवेदनशील सोच को दर्शाता है। विधायक कोल अनिल पाराशर ने कहा कि मानदेय बढ़ने से अनुदेशकों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वह विद्यार्थियों को और अधिक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेंगे। भाजपा के जिलाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने दूसरी बार अनुदेशकों का मानदेय को बढ़ाने का कार्य किया है।
जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा, ब्लॉक प्रमुख श्री दिवाकर गौड़ ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सीडीओ योगेंद्र कुमार, बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।