फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   inspector scolded the woman and sit on the ground in the police station

सीएम के आदेश की उड़ रही धज्जियां: चौकी में जमीन पर बिठाया फरियादी महिला को, हड़का रहा दरोगा, बैठी जांच

Sun, 26 Jan 2025 05:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 26 Jan 2025 05:18 PM IST
सार

वीडियो में दिख रहा है कि फरियादी महिला जमीन पर बैठी है। उसके पास में एक युवक खड़ा है। महिला के सामने एक दरोगा कुर्सी पर बैठा है और जमकर महिला को हड़का रहा है।

विज्ञापन
inspector scolded the woman and sit on the ground in the police station
जमीन पर बैठी फरियादी महिला, कुर्सी पर बैठकर हड़काता दरोगा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार पुलिस को जनता के साथ समन्वय बनाने के निर्देश दे रहे हैं, वहीं अलीगढ़ पुलिस उनके निर्देशों की धज्जियां उड़ाती नजर आ रही है। एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक दरोगा फरियादी महिला को जमीन पर बिठाकर हड़काता नजर आ रहा है। मामले पर जांच बैठ गई है।

विज्ञापन


चौकी या थाने में फरियादियों के बैठने के लिए कुर्सी रहती हैं, फिर भी फरियादी को जमीन पर बिठाया जा रहा है। गणतंत्र दिवस पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। वीडियो में दिख रहा है कि फरियादी महिला जमीन पर बैठी है। उसके पास में एक युवक खड़ा है। महिला के सामने एक दरोगा कुर्सी पर बैठा है और जमकर महिला को हड़का रहा है। वीडियो में दरोगा बार-बार कह रहा है कि आवाज न निकल जाए, आवाज न निकल जाए...। 
विज्ञापन


महिला को जमीन पर बिठाकर हड़काने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जैसे ही वीडियो पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया मामले में जांच बैठा दी गई। इगलास सीओ भवरे दीक्षा अरूण ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए टीम बनाकर जांच कराई जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वीडियो थाना मडराक क्षेत्र की आसना चौकी का बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed