फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police inspector prommoted to Circle officer

सादाबाद कोतवाल बने पुलिस उपाधीक्षक

Wed, 21 Dec 2016 12:14 AM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Wed, 21 Dec 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Police inspector prommoted to Circle officer
Prommoted Inspector - फोटो : amar ujala
हाथरस। सादाबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक तेजवीर सिंह यादव को सरकार ने पुलिस उपाधीक्षक पद पर प्रोन्नत कर दिया है। यादव ज्येष्ठता क्रम में प्रदेशभर में दूसरे स्थान पर थे। सरकार ने चुनाव से पहले 37 इंस्पेक्टरों को यह तोहफा दिया है।
विज्ञापन


तेजवीर सिंह यादव पिछले 33 साल से पुलिस सेवा में हैं। सब इंस्पेक्टर बनने के बाद उन्हें 1997 में आउट ऑफ टर्म प्रमोशन मिला था। 50 हजार के इनामी बदमाश के एनकाउंटर के बाद उन्हें इंस्पेक्टर बना दिया गया था। इसके बाद उन्हें एक और इनामी बदमाश के एनकाउंटर पर साल 2002 में राष्ट्रपति मेडल भी मिला था। तेजवीर सिंह यादव अभी पांच साल पुलिस सेवा में रहेंगे।
विज्ञापन


जल्द ही उन्हें किसी जिले में बतौर पुलिस उपाधीक्षक तैनात कर दिया जाएगा। सीओ बनने वाले सभी इंस्पेक्टराें को दो साल तक प्रोबेशन पीरियड पर रहना होगा। उपाधीक्षक बनाए जाने पर सादाबाद कोतवाल ने खुशी जताई है। सादाबाद कोतवाली में पुलिसकर्मियों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जिले के आला पुलिस अधिकारियों ने भी तेजवीर सिंंह यादव को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed