फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Inspector of Bulandshahr trapped in kidnapping of businessman trying to execute an act like Gorakhpur

अलीगढ़: तालानगरी के व्यवसायी के अपहरण में फंसा बुलंदशहर का इंस्पेक्टर, गोरखपुर जैसी करतूत को अंजाम देने का प्रयास 

Fri, 01 Oct 2021 09:57 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 01 Oct 2021 09:57 PM IST
सार

मामले में अलीगढ़ व बुलंदशहर के अधिकारियों के सक्रिय होने पर फोन घनघनाए जाने लगे तो स्कार्पियो में मौजूद इंस्पेक्टर तक यह बात पहुंची। उसने खुद को फंसता देख स्कार्पियो वापस हरदुआगंज थाने लाकर रोकी और अगवा किए गए व्यवसायी को छोड़कर सभी आरोपी चले गए।

विज्ञापन
Inspector of Bulandshahr trapped in kidnapping of businessman trying to execute an act like Gorakhpur
तालानगरी के व्यवसायी के अपहरण में फंसा बुलंदशहर का इंस्पेक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में बुलंदशहर पुलिस के एक इंस्पेक्टर ने गुरुवार रात गोरखपुर जैसी करतूत को अंजाम देने का प्रयास किया। रुपयों के लेनदेन के एक मुकदमे में वादी से सांठ-गांठ कर इंस्पेक्टर बिना किसी को सूचना दिए वादी संग यहां आकर तालानगरी के एक व्यवसायी को अगवा कर ले गया। 

विज्ञापन


इस दौरान फैक्टरी के बाहर मारपीट की गई और मुंह में रिवाल्वर तानकर धमकाया गया। वह तो व्यवसायी परिवार ने अपनी पहुंच के दम पर बुलंदशहर व अलीगढ़ एसएसपी को सच्चाई बताई तो कई घंटे बाद खुद को घिरता देख इंस्पेक्टर व्यवसायी को थाना हरदुआगंज पर छोड़ गया। जांच में साफ हुआ कि बुलंदशहर कोतवाली के अपर निरीक्षक ने यह घटना बुलंदशहर में बिना रवानगी और हरदुआगंज में बिना आमद के गलत नीयत से की है। इसके आधार पर इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है और हरदुआगंज में इंस्पेक्टर सहित तीन नामजद पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


तालानगरी सेक्टर-1 स्थित नेहा फूड फैक्टरी के स्वामी अभिषेक तिवारी के अनुसार वाकया गुरुवार रात करीब आठ बजे का है। एक स्कार्पियो फैक्टरी के बाहर आकर रुकी, जिसमें से आठ-दस लोग उतरे और उसे बाहर बुलाकर मारपीट करने लगे। इस बीच राजीव शर्मा नाम के व्यक्ति ने उन पर रिवाल्वर तान दी और अमित अरोड़ा नामक व्यक्ति ने गुप्तांगों पर लात मारते हुए जबरन स्कार्पियो में डाल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस दबिश बताकर चौकी प्रभारी को हटा दिया
इस दौरान स्थानीय लोगों ने चौकी प्रभारी को सूचना दी तो चौकी प्रभारी ने सड़क पर बाइक लगाकर स्कार्पियो सवारों को रोकने का प्रयास किया। इस पर स्कार्पियो में मौजूद अजय कुमार नामक व्यक्ति ने खुद को बुलंदशहर कोतवाली का इंस्पेक्टर बताते हुए इसे पुलिस दबिश बताकर चौकी प्रभारी को हटा दिया और अभिषेक को अगवा कर बुलंदशहर की ओर ले गए। आरोप है कि रास्ते में सभी लोगों ने बुरी तरह से मारपीट की और परिजनों को जान से मारने की धमकी दी।

अजय कुमार नाम के इंस्पेक्टर की खोज शुरू हुई
इसी बीच जानकारी मिलने पर परिवार हरकत में आया। चूंकि चौकी प्रभारी ने बताया कि बुलंदशहर पुलिस उन्हें लेकर गई है तो परिवार ने प्रकरण आईजी मेरठ जोन, एसएसपी बुलंदशहर, एसएसपी अलीगढ़ के संज्ञान में लाया। आनन-फानन जानकारी की गई तो पता चला कि बुलंदशहर कोतवाली से कोई पुलिस अलीगढ़ दबिश के लिए नहीं गई है। इस पर अजय कुमार नाम के इंस्पेक्टर की खोज शुरू हुई। 

आरोपी इंस्पेक्टर सस्पेंड
मामले में अलीगढ़ व बुलंदशहर के अधिकारियों के सक्रिय होने पर फोन घनघनाए जाने लगे तो स्कार्पियो में मौजूद इंस्पेक्टर तक यह बात पहुंची। उसने खुद को फंसता देख स्कार्पियो वापस हरदुआगंज थाने लाकर रोकी और अगवा किए गए व्यवसायी को छोड़कर सभी आरोपी चले गए। इसके बाद रात करीब ढाई बजे पीडित ने हरदुआगंज पुलिस को चार नामजदों समेत अज्ञात के विरुद्घ तहरीर दे दी, जिसमें शुक्रवार को अजय कुमार, राजीव शर्मा, अमित अरोरा पर नामजद व अन्य अज्ञात पर अपहरण आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं शुक्रवार सुबह एसएसपी बुलंदशहर ने आरोपी इंस्पेक्टर को सस्पेंड करते हुए उनके विरुद्घ विभागीय जांच बैठा दी है।

मुंशी ने कर दी इंस्पेक्टर की आमद दर्ज
बिना रवानगी दर्ज कराए बुलंदशहर से अलीगढ़ आए इंस्पेक्टर ने मामला बिगड़ता देखा तो रात करीब बाहर बजे व्यवसायी को वापस आकर हरदुआगंज थाने छोड़ दिया। जिसके बाद हरदुआगंज थाने पर तैनात मुंशी से सांठगांठ कर अपनी आमद दर्ज करा दी। इस दौरान थाने से लैपर्ड के दो सिपाहियों की अभिषेक तिवारी के कारखाने तक साथ जाने की रवानगी भी लिखवा दी। ऐसे में व्यवसायी की ओर से मुकदमा दर्ज होने पर हरदुआगंज के मुंशी पर भी कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है।

ये रही गलत नीयत और गलत तरीका
इस प्रकरण में शुक्रवार सुबह पीडि़त व्यवसायी एसएसपी से मिले, उन्हें पूरा वाकया बताया। एसएसपी ने मामले में जांच कराई तो पाया कि व्यवसायी के खिलाफ कोतवाली बुलंदशहर में रुपयों के लेनदेन संबंधी एक मुकदमा पिछले दिनों दर्ज हुआ है। उस मुकदमे का न तो कोई नोटिस व्यवसायी को मिला और न जानकारी। चूंकि मुकदमा सीधे गिरफ्तारी का नहीं है। इसलिए उसी मुकदमे के वादी से सांठगांठ कर कोतवाली बुलंदशहर का अपर निरीक्षक अजय कुमार वहां से बिना किसी को सूचना दिए या बिना रवानगी के वादी व उसके सहयोगियों संग उसी की स्कार्पियो में यहां आया। यहां भी हरदुआगंज पुलिस को बिना सूचना दिए व्यवसायी को साथ ले गया। इस तरह कोतवाल की नीयत व तरीके पर सवाल खड़े हुए हैं।

तालानगरी के व्यापारी को हमारे यहां बिना आमद के गलत तरीके से ले जाने, खुद का परिचय गलत बताकर कार्रवाई करने का मामला है। व्यवसायी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बुलंदशहर के अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। वहां से इंस्पेक्टर के निलंबन की सूचना मिली है। -कलानिधि नैथानी, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed