फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Inspector injured in car accident dies during treatment

Aligarh Accident: गश्त करते दारोगा में कार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत, परिवार में छाया मातम

Sat, 14 Mar 2026 05:30 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 14 Mar 2026 05:30 PM IST
सार

दरोगा रात में बाइक पर गश्त कर रहे थे। एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Inspector injured in car accident dies during treatment
मृतक दरोगा चंद्राहास - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गभाना के सोमना-खैर रोड पर करनपुर पेट्रोल पंप के पास 12 मार्च देर रात गश्त के दौरान बाइक सवार दरोगा और पीआरडी जवान को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दरोगा की 14 मार्च सुबह जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन


मूल रूप से बागपत जिले के थाना बिनौली के गांव गढ़ी दुल्ला निवासी उपनिरीक्षक दरोगा चंद्राहास (56) पुत्र महावीर सिंह गभाना थाने में तैनात थे। 12 मार्च की रात को वह पीआरडी जवान जयप्रकाश के साथ सोमना-खैर रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान करनपुर पेट्रोल पंप के पास एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दरोगा को इलाज के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि चंद्राहास सितंबर में ही गभाना थाने में तैनात हुए थे।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में एसएसपी नीरज जादौन ने दरोगा के पार्थिव शरीर को कंधा देकर श्रद्धांजलि अर्पित की और सलामी दी। उन्होंने अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को रोते हुए छोड़ा है। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए बागपत ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed