{"_id":"69232be443503469a102f7ad","slug":"inspector-and-two-constables-suspended-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: एक रात में दो दुकानों में चोरी, एसएसपी ने दरोगा व दो सिपाही किए निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: एक रात में दो दुकानों में चोरी, एसएसपी ने दरोगा व दो सिपाही किए निलंबित
Sun, 23 Nov 2025 09:15 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 23 Nov 2025 09:15 PM IST
सार
दो दुकानों में चोरी हुई, जबकि यह तीनों पुलिसकर्मी उस रात बीटा टीम पर ड्यूटी दे रहे थे। इन्हें क्षेत्र में चेकिंग के साथ-साथ संदिग्धों की निगरानी करनी थी। बावजूद इसके अपराधी दो स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दे गए।
विज्ञापन
दरोगा व दो सिपाही निलंबित
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
अलीगढ़ में अतरौली के तेवथू में एक रात में दो दुकानों में चोरी की घटना में उस रात बीटा टीम पर तैनात दरोगा व दो सिपाही निलंबित किए गए हैं। एसएसपी स्तर से इसे क्षेत्र में चेकिंग व संदिग्धों की निगरानी में बीटा टीम की लापरवाही माना गया है। उसी आधार पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
एसएसपी नीरज जादौन ने अतरौली के तेवथू चौकी के दरोगा अर्जुन सिंह, मुख्य आरक्षी उमाशंकर व सिपाही अनिल कुमार को निलंबित कर दिया है। इनके विषय में जानकारी मिली कि 20 नवंबर की रात तेवथू में दो दुकानों में चोरी हुई, जबकि यह तीनों पुलिसकर्मी उस रात बीटा टीम पर ड्यूटी दे रहे थे।
विज्ञापन
निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार इन्हें क्षेत्र में चेकिंग के साथ-साथ संदिग्धों की निगरानी करनी थी। बावजूद इसके अपराधी दो स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दे गए। इसी आधार इन्हें निलंबित किया गया है।
विज्ञापन