{"_id":"6899a46421f830f57400f846","slug":"inspector-and-constable-beaten-up-for-stopping-people-from-entering-the-traffic-jam-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जाम में जाने से रोकने पर दरोगा-सिपाही को पीटा, युवक को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जाम में जाने से रोकने पर दरोगा-सिपाही को पीटा, युवक को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल
Mon, 11 Aug 2025 01:36 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:36 PM IST
सार
एसआई अंकित कुमार को लोधी विहार कट पर वाहनों को डायवर्ट कर आने जाने से रोकने के लिए लगाया गया। इसी बीच नीले रंग की स्कूटी पर सवार एक व्यक्ति आया। वह अंदर जाने की जिद करने लगा। दरोगा ने समझाने का प्रयास किया तो वह आग बबूला होकर धमकाने लगा। मना करने पर उसने दरोगा को पीट दिया।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ में मथुरा रोड पर जाम के दौरान लोधी विहार कट पर वाहनों को रोक रहे लोधा के दरोगा-सिपाही को स्कूटी सवार ने पीट दिया। इस दौरान दरोगा की नेम प्लेट व पुलिस मोनोग्राम तक टूट गया। आरोपी ने मोबाइल छीनकर जमीन पर पटककर तोड़ दिया। भीड़ में घुसे आरोपी को दबोचा गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया।
विज्ञापन
मथुरा रोड पर जाम के दौरान लोधा थाने के एसआई अंकित कुमार को लोधी विहार कट पर वाहनों को डायवर्ट कर आने जाने से रोकने के लिए लगाया गया। इसी बीच नीले रंग की स्कूटी पर सवार एक व्यक्ति आया। वह अंदर जाने की जिद करने लगा। दरोगा ने समझाने का प्रयास किया तो वह आग बबूला होकर धमकाने लगा। मना करने पर उसने दरोगा को पीट दिया। वर्दी तक फाड़ने का प्रयास किया। सिपाही हरिओम ने बचाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट करते हुए आरोपी गाली देकर भीड़ में घुस गया।
विज्ञापन
आरोपी ने अपनी पहचान महावन मथुरा के देवकरण गांव के अनूप सारस्वत के रूप में दी। वह यहां रहता है। सासनी गेट पुलिस ने अंकित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अनूप को जेल भेज दिया है। सीओ प्रथम मयंक पाठक ने बताया कि आरोपी जाम में जाना चाहता था। जाम स्थल पर भीड़ ने उसे बचाने का भी प्रयास किया लेकिन उसे पकड़कर जेल भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ वीडियो साक्ष्य भी मिल गए हैं।
विज्ञापन
मथुरा रोड पर जाम लगाने के संबंध में सासनी गेट पुलिस की ओर से अज्ञात 150 लोगों व कुछ नामजदों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मुकदमे पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर नाम पते की तस्दीक कर साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई करेगी। - मयंक पाठक, सीओ प्रथम