फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Inspection of Municipal Commissioner, Cluster in-charge, reprimanded SFI

Aligarh: नगर आयुक्त का निरीक्षण, क्लस्टर प्रभारी और एसएफआई को लगाई फटकार

Sun, 30 Oct 2022 01:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 30 Oct 2022 01:54 AM IST
सार

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने महेंद्र नगर इलाके का निरीक्षण किया। सुबह 7:30 बजे तक कर्मचारियों की हाजिरी न मिलने पर नगर आयुक्त ने क्लस्टर प्रभारी सभापति यादव, एसएफआई रमेश चंद सैनी को फटकार लगाई।

विज्ञापन
Inspection of Municipal Commissioner, Cluster in-charge, reprimanded SFI
क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते नगर आयुक्त अमित आसेरी । संवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने महेंद्र नगर इलाके का निरीक्षण किया। सुबह 7:30 बजे तक कर्मचारियों की हाजिरी न मिलने पर नगर आयुक्त ने क्लस्टर प्रभारी सभापति यादव, एसएफआई रमेश चंद सैनी को फटकार लगाई।

विज्ञापन

साथ ही गांधी पार्क के पास सड़क के किनारे मलबे को फौरन हटवाने के निर्देश दिए। बिजलीघर के सामने रखे बिजली के पोल को हटवाया। आगरा रोड से खिरनी गेट तक सफाई कर्मी नहीं मिले। महेंद्र नगर में लीकेज है, उसे सही कराने के निर्देश दिए। उन्हें सफाई कर्मचारी पूरे वेश-भूषा में नहीं मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। नगर आयुक्त ने कहा कि सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए उनके द्वारा रोजाना मॉनीटरिंग और समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन


जलभराव से रामघाट व मैरिस रोड को मिलेगी निजात
15 सालों से बंद पड़ी क्वार्सी चौराहा पर भूमिगत पुलिया की सफाई हो गई। अब जलभराव से रामघाट व मैरिस रोड को निजात मिलेगी। नगर आयुक्त अमित आसेरी ने क्वार्सी चौराहा की पुलिया की सफाई कराने का फैसला लिया था। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार प्रभात ने बताया कि यह पुलिया लगभग 15 से साल से पूरी तरह बंद थी, जिसकी वजह से रामघाट रोड का पानी आगे नहीं जा पाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सुपर सकर मशीन, दो एसएलसीएम मैकेनिकल गाड़ियों से बिना तोड़फोड़ किए और 60 सफाई कर्मचारियों की मदद से इस पुलिया की सफाई कराई गई। नगर आयुक्त ने कहा कि दीपावली के पर्व होने की वजह से सफाई कार्य में थोड़ा विलंब हुआ, लेकिन स्थानीय दुकानदार और जनता के सहयोग और विश्वास के बल के साथ-साथ नाला गैंग कर्मचारियों व नगर निगम की सुपर सकर मशीन की मदद से वर्षों पुरानी पुलिया की सफाई संभव हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed