फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Inspection of closed construction of the university... Agriculture Minister was uneasy on the question

बंद विश्वविद्यालय का निरीक्षण, कतिपय कारणों से कार्य में बतायी धीमी गति

Sat, 03 Sep 2022 11:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Inspection of closed construction of the university... Agriculture Minister was uneasy on the question
सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग के मंत्री सूर्य प्? - फोटो : CITY OFFICE
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलीगढ़ के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों एवं विकास कार्यों की हकीकत जानने पहुंचे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार सुबह सरकार की प्राथमिकता में शामिल राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। फिलहाल, निर्माण कार्य बंद चल रहा है।
विज्ञापन

इसके बाद सर्किट हाउस में मीडिया द्वारा विवि के बंद निर्माण कार्य का निरीक्षण करने संबंधी सवाल पर मंत्री असहज हो गए। उन्होंने कहा कि कतिपय कारणों से निर्माण कार्य धीमी गति से हो रहा है। इसकी समीक्षा हो रही है। काम में तेजी लाई जाएगी। रामघाट कल्याण मार्ग के संबंध में उन्होंने कहा कि बारिश के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही शुक्रवार को अलीगढ़ आए थे। सर्किट हाउस में सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि किसानों की खुशहाली और समृद्धि के लिए पीएम मोदी और सीएम योगी प्रतिबद्ध हैं। विगत वर्षों से किसान कल्याण निधि के रूप में अभियान चलाकर किसानों की कठिनाइयों को दूर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रोन तकनीक से कृषि क्षेत्र का होगा कायाकल्प
कृषि मंत्री ने कहा कि ड्रोन तकनीक से कृषि क्षेत्र का कायाकल्प करने की तैयारी है। किसान ड्रोन का इस्तेमाल फसलों और बागानों में स्प्रे से लेकर अन्य क्षेत्रों में कर रहे हैं। नवीन तकनीक के प्रयोग से पेस्टीसाइड्स और उर्वरक की लागत कम होगी। इससे मानव स्वास्थ्य पर भी न्यूनतम असर पडे़ेगा। कृषि क्षेत्र में एफपीओ लाया जा रहा है, जिससे कृषि उत्पादों को अब किसान सीधे समूह के जरिये निर्यात कर सकेंगे। यह देश में सबसे पहले यूपी में होने जा रहा है।
प्राकृृतिक खेती को हब बनाने के प्रयास
उन्होंने कहा कि सरकार प्राकृृतिक खेती को हब के रूप में बनाने के लिए प्रयासरत है। सभी किसान रासायनिक कीटनाशकों को छोड़कर गो आधारित प्राकृृतिक खेती शुरू करें। कुसुम योजना में सरकार सोलर पंप देने के साथ ही नलकूप भी लगवा रही है। इस पर 841.98 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
अलीगढ़ में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 3,75,138 कृषकों को 11 वीं किस्त के रूप में 674 करोड़ रुपये की धनराशि दी गई है। 3,70,404 किसानों के सापेक्ष 2,44,158 किसानों ने केवाईसी कराई गई है।
किसानों से अपील की है कि वे जल्द आधार कार्ड से केवाईसी करा लें अन्यथा उनकी 12वीं किस्त का भुगतान नहीं हो पाएगा। विरासत अभियान में किसानों को खतौनी वितरण की जा चुकी है। कृषि मंत्री ने किसान हित में संचालित की जा रहीं जनकल्याणकारी योजनाओं के तमाम आंकड़े भी पेश किए।

ये रहे मौजूद
इस मौके पर राज्य महिला आयोग सदस्य रामसखी कठेरिया, एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह, एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक छर्रा ठा. रवेंद्र पाल सिंह, कोल अनिल पाराशर, बृज प्रांत उपाध्यक्ष ठा. श्योराज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष ठा. गोपाल सिंह, जिला महामंत्री शिव नारायण शर्मा, चुनमुन शर्मा आदि थे।
मंत्री को इस बार साफ दिखाई दिया शहर
मंत्री ने मीडिया से यह भी कहा कि शहर लगातार सुधर रहा है। इस बार शहर में सुबह सफाई दिखाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed