{"_id":"6685ec84aa8e127fd40e9105","slug":"insert-five-rupees-and-a-cloth-bag-will-come-out-from-the-machine-aligarh-news-c-108-1-atl1001-101223-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पांच रुपये डालो, मशीन से निकलेगा कपड़े का थैला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पांच रुपये डालो, मशीन से निकलेगा कपड़े का थैला
Thu, 04 Jul 2024 05:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Thu, 04 Jul 2024 05:57 AM IST
सार
लोग बाजारों में जाते हैं तो सब्जी सहित अन्य सामान ले जाने के लिए पॉलीथिन की तलाश करते हैं। थैला बैंक (मशीन) के लग जाने से यह समस्या दूर हो जाएगी। कोई भी इस मशीन में पांच रुपये का सिक्का डालेगा तो मशीन से उसे कपड़े का थैला मिल जाएगा।
विज्ञापन
अतरौली में थैला बैंक का उद्घाटन करते चेयरमैन व ईओ
- फोटो : संवाद
विस्तार
पॉलीथिन का उपयोग रोकने के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से थैला बैंक (मशीन) लगाई गई है। चेयरमैन वीरेंद्र लोधी व ईओ वंदना शर्मा ने इसका उदघाटन किया।
विज्ञापन
चेयरमैन वीरेंद्र लोधी ने बताया कि कोई भी इस मशीन में पांच रुपये का सिक्का डालेगा तो मशीन से उसे कपड़े का थैला मिल जाएगा। इस मौके पर चेयरमैन ने कहा कि अतरौली को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में उठाया गया यह ठोस कदम है। लोग बाजारों में जाते हैं तो सब्जी सहित अन्य सामान ले जाने के लिए पॉलीथिन की तलाश करते हैं। इस मशीन के लग जाने से यह समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों से पॉलीथिन का उपयोग न करने की अपील की। कहा कि यह मशीन प्रत्येक व्यक्ति की सुविधा के लिए लगाई गई है। अतरौली को पॉलीथिन मुक्त बनाने में सभी योगदान दें। इस दौरान सफाई निरीक्षक ऋषिपाल यादव, एई अजीत यादव, निर्माण लिपिक राजकुमार वर्मा, शैलेश शर्मा, ललित शर्मा, सनोज नगाइच, राजेश शर्मा, राजेश खन्ना मौजूद रहे।
विज्ञापन