Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Inquiry ordered against

Aligarh News: खतौनी संशोधन में लापरवाही पर लेखपाल की जांच के आदेश

Sun, 22 Nov 2026 02:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Inquiry ordered against
संपूर्ण समाधान में सुनवाई करते डीएम अविनाश कुमार तथा अन्य अधिकारी  - फोटो : samvad
तहसील इगलास में संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को डीएम अविनाश कुमार और एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने लोगों की शिकायतें सुनीं। खतौनी में नाम संशोधन में लापरवाही मिलने पर लेखपाल के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए। 44 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें आठ का मौके पर निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन

ग्राम गहलऊ निवासी हुकम सिंह ने खतौनी में नाम संशोधन न होने की शिकायत की थी। इस पर डीएम ने लेखपाल विपिन कुमार चौधरी से स्पष्टीकरण लेकर एसडीएम नरायन सिंह को विभागीय जांच कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण इस तरह किया जाए कि फरियादियों को वास्तविक राहत मिले और उन्हें कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
विज्ञापन

पैमाइश संबंधी विवादों के समाधान के लिए राजस्व संहिता की धारा-24 के तहत एसडीएम न्यायालय में वाद दाखिल कराने और भूमि विवादों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के निर्देश दिए। जनगणना कार्य के चार्ज अधिकारी अधिशासी अधिकारी ब्रजेंद्र चौधरी की अनुपस्थिति पर स्पष्टीकरण मांगा। एसडीएम ने बताया है कि लेखपाल की कार्यप्रणाली की जांच की जाएगी। जो तथ्य सामने आएंगे उनकी रिपोर्ट बनाकर प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाधान दिवस में मनीपुर के राजवीर सिंह ने अतिक्रमण, नगला बिरखू के विवेक वार्ष्णेय ने कब्जामुक्ति, नगला जसवार के किसान ने अनाधिकार कब्जे, नगला ताऊ के नीरज ने अंत्योदय कार्ड, बलीपुर के राजवीर ने मेड़ काटने और नगला मिश्रिया के योगेश कुमार ने चकरोड चिन्हांकन व मिट्टी कार्य की शिकायत की। डीएम ने सभी मामलों में समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed