फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Initiative to provide employment to those who lost jobs in lockdown

कोरोना काल में नौकरी गंवाने वाले को आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के तहत रोजगार दिलाने की पहल

Tue, 19 Jan 2021 01:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 19 Jan 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Initiative to provide employment to those who lost jobs in  lockdown
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सहायक आयुक्त प्रियांशु सिंह ने कहा कि कोरोना काल में जिन कर्मचारियों की नौकरी छूटी है, उन्हें पुन: रोजगार दिलाने में मदद करने के लिए केंद्र सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है।
विज्ञापन


सोमवार को वह भारत सरकार की आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना विषय पर आयोजित ऑनलाइन कार्यशाला में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इकाई में कर्मचारी बढ़ने पर खर्च सरकार की तरफ से वहन किया जाएगा। इस योजना का मकसद नए रोजगार को प्रोत्साहन देना व कोरोना काल में जिन कर्मचारियों की नौकरी छूट गई है, उन्हें रोजगार दिलाना है।
विज्ञापन


इसमें सरकार कर्मचारी व नियोक्ता, दोनों का अंशदान वहन करेगी। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ उन कर्मचारियों को दिया जाएगा, जो एक अक्तूबर 2020 से 30 जून 2021 तक नियोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही वह सभी कर्मचारी जिनकी नौकरी 1 मार्च 2020 से 3 सितंबर 2020 तक छूट गई थी, उन कर्मचारियों को यह लाभ मिलेगा। यह लाभ नियोजन से अगले 24 महीने तक मिलेगा। सहायक आयुक्त ने कहा कि एक हजार कर्मचारियों तक की संख्या वाले नियोजित प्रतिष्ठानों के नए कर्मचारियों का नियोक्ता सहित भविष्य निधि अंशदान सरकार वहन करेगी, जबकि एक हजार से अधिक कर्मचारी वाले प्रतिष्ठानों के नए कर्मचारियों का अंशदान 12 फीसदी सरकार वहन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यशाला में प्रवर्तन अधिकारी दिलीप कुमार, नितिन जैन, भूपेश तिवारी, आलोक स्वरूप, हबीब अहमद, देवदत्त शर्मा, मोहम्मद अशफाक, सुभाष गौतम, विनय वर्मा, अमन अग्रवाल, नीरज तेजी, दीक्षित शाह, तरुण सक्सेना, संजय सिंह, देवेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed