{"_id":"6560d4902c0fd106400ae8d2","slug":"initial-course-of-scout-master-and-guide-captain-completed-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: स्काउट-मास्टर और गाइड कैप्टन का प्रारंभिक कोर्स पूरा, 20 विद्यालयों ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: स्काउट-मास्टर और गाइड कैप्टन का प्रारंभिक कोर्स पूरा, 20 विद्यालयों ने लिया भाग
Fri, 24 Nov 2023 10:21 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 24 Nov 2023 10:21 PM IST
सार
अलीगढ़ के नीहार मीरा नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भारत स्काउट एंड गाइड में प्रारंभिक कोर्स संपन्न हुआ। डॉ. शुभिका ने स्काउटिंग व गाइडिंग में बालिकाओं के योगदान व आवश्यकता पर प्रकाश डाला। जिला प्रशिक्षक आयुक्त कुलदीप सक्सेना ने युवाओं को स्काउटिंग व गाइडिंग की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
नीहार मीरा नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रारंभिक कोर्स का प्रशिक्षण
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ के नीहार मीरा नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भारत स्काउट एंड गाइड में 20 विद्यालयों के 35 स्काउट-मास्टर और गाइड कैप्टन का प्रारंभिक कोर्स संपन्न हुआ।
विज्ञापन
स्काउट-मास्टर और गाइड कैप्टन के प्रारंभिक कोर्स का उद्घाटन सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त कविता पांडेय व स्कूल की प्रधानाचार्य व जिला स्काउट एंड गाइड कोऑर्डिनेटर कल्पलता चंद्रहास ने किया। डीओसी (स्काउट) जफरुद्दीन अहमद ने स्काउटिंग व गाइडिंग के इतिहास के बारे में बताया।
विज्ञापन
डॉ. शुभिका ने स्काउटिंग व गाइडिंग में बालिकाओं के योगदान व आवश्यकता पर प्रकाश डाला। जिला प्रशिक्षक आयुक्त कुलदीप सक्सेना ने युवाओं को स्काउटिंग व गाइडिंग की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी। ज्योति भार्गव ने एकाग्रता बढ़ाने वाले कई खेल करवाए। स्कूल के प्रबंधक इंजी. आकाश नीहार ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन