{"_id":"6a928e2ce68a49f5ab02ca3d","slug":"influenza-patients-updates-in-aligarh-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन्फ्लूएंजा: अलीगढ़ में पांच मरीज और, संदिग्धों की संख्या हुई 10, तीन अस्पतालों में बने आइसोलेशन वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन्फ्लूएंजा: अलीगढ़ में पांच मरीज और, संदिग्धों की संख्या हुई 10, तीन अस्पतालों में बने आइसोलेशन वार्ड
Sat, 29 Aug 2026 01:16 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:16 PM IST
सार
अलीगढ़ के मलखान सिंह जिला अस्पताल और पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में 10-10 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में भी 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन
इन्फ्लूएंजा को लेकर अलर्ट रहें
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ जिले में इन्फ्लूएंजा का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। अब तक पांच मरीजों में इस बीमारी की पुष्टि हो चुकी है, जिनका उपचार जारी है। संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़कर 10 तक पहुंच चुकी है, जिनकी जांच हो रही है। यह बीमारी पूरे प्रदेश में तेजी से पांव पसार रही है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक शनिवार को ऑनलाइन बैठक कर अस्पतालों में इसके उपचार की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
कार्यवाहक एडी हेल्थ डॉ. मोहन झा ने बताया कि अब तक पांच मरीजों में बीमारी की पुष्टि हो चुकी है। 10 संदिग्ध मरीज हैं, जिनकी जांच कराई गई है। लोधा की चार साल की बच्ची, हमजा कॉलोनी निवासी 11 वर्षीय बालक, चंडौस की 45 वर्षीय महिला और मंजूरगढ़ी की 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनके साथ एक अन्य मरीज भी है।
विज्ञापन
बीमारी के उपचार के लिए मलखान सिंह जिला अस्पताल और पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में 10-10 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में भी 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। यहां पर 20 बेड संदिग्ध और 20 सामान्य मरीजों के लिए हैं।
विज्ञापन