{"_id":"5f8746053c4e1a1c591d00bd","slug":"industries-to-operate-in-densely-populated-cities-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से बाहर किए जाएंगे घनी आबादी में संचालित उद्योग : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से बाहर किए जाएंगे घनी आबादी में संचालित उद्योग : डीएम
Thu, 15 Oct 2020 12:26 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Thu, 15 Oct 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना देहलीगेट के मोहल्ला खटीकान में खिलौना पिस्तौल फैक्टरी में मंगलवार को हुए विस्फोट के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। डीएम ने घनी आबादी वाले इलाकों में चल रही औद्योगिक इकाइयों को चिन्हित कर शहर से बाहर किये जाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि रिहायशी इलाकों में किसी को भी फैक्टरी आदि लगाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
बताते चलें कि महानगर में बिना एनओसी के हजारों छोटी बड़ी इंडस्ट्रीज चल रही हैं। इनमें ज्यादातर ताला एवं हार्डवेयर से संबंधित हैं तो खिलौना आदि बनाने की फैक्ट्रियों की संख्या भी कम नहीं है। यहां तक कि आतिशबाजी आदि बनाने की फैक्ट्रियां भी संचालित थीं। ज्यादातर फैक्ट्रियां वर्षों पुरानी हैं, जब वे शुरू की गई थीं, तब उस क्षेत्र में आबादी कम थी, मगर अब वहां अच्छी खासी बसावट हो है।
दुर्घटना की शिकार हुई खटीकान मोहल्ला की फैक्टरी भी इसी प्रकार की है। हादसे को देखते हुए डीएम ने सभी औद्योगिक इकाइयों को शहर से बाहर करने के आदेश जारी कर दिए हैं। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने स्वीकार किया कि सभी इकाइयों का चिन्हांकन कराया जा रहा है। इसके बाद इन्हें शहर से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।
विज्ञापन
बगैर मानक एनओसी देने वाले विभाग भी निशाने पर
डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि घनी आबादी वाले एरिया में बगैर मानक सेटिंग से एनओसी जारी करने वाले विभागों के अफसर भी बख्शे नहीं जाएंगे। उन्हें भी नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।