फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Industrial cluster will be built along Agra-Aligarh highway

Industrial Cluster: आगरा-अलीगढ़ हाईवे किनारे बनेगा औद्योगिक क्लस्टर, निवेशकों को आसानी से मिलेगी भूमि

Sun, 04 Aug 2024 03:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 04 Aug 2024 03:29 PM IST
सार

डिफेंस कॉरिडोर के पहले फेस के अंडला नोड में भूमि अब खाली नहीं है। नए निवेशक डिफेंस कॉरिडोर में भूमि लेने के लिए कतार में हैं। इसी दिशा में डिफेंस कॉरिडोर की विस्तार योजना के लिए पनैठी से आगे भूमि अधिग्रहण का काम चल रहा है।

विज्ञापन
Industrial cluster will be built along Agra-Aligarh highway
हाइवे प्रतीकात्मक - फोटो : संवाद

विस्तार

यमुना एक्सप्रेसवे की तर्ज पर अलीगढ़-आगरा के बीच बनने वाले हाईवे के किनारे भी औद्योगिक क्लस्टर विकसित होगा। औद्योगिक विकास से जुड़ी शासन की एजेंसियां अध्ययन कर रही हैं ताकि यहां पर आसानी से निवेशकों को भूमि मुहैया कराई जा सके।

विज्ञापन


डिफेंस कॉरिडोर के पहले फेस के अंडला नोड में भूमि अब खाली नहीं है। नए निवेशक डिफेंस कॉरिडोर में भूमि लेने के लिए कतार में हैं। इसी दिशा में डिफेंस कॉरिडोर की विस्तार योजना के लिए पनैठी से आगे भूमि अधिग्रहण का काम चल रहा है। इसके बाद अब अलीगढ़-आगरा के बीच बन रहे 65 किमी लंबे हाईवे के किनारे अभी से भूमि उद्योग के लिए चिह्नित करने पर अध्ययन चल रहा है। हाईवे के छह लेन के लिए भूमि अधिग्रहण की जा रही है और फिलहाल चार लेन बनाया जा रहा है। ताकि जरूरत के अनुसार उसे आगे विस्तार किया जा सके।
विज्ञापन


संयुक्त आयुक्त उद्योग वीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से अलीगढ़ को लेकर लगातार औद्योगिक घोषणाएं की जा रही हैं। अभी तक की योजना के अनुसार, यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे, ख्यामई, डिफेंस कॉरिडोर, जीटी रोड के किनारे विस्तार आदि पर काम हो रहा है। आने वाले समय में आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर भी इसी तरह की योजनाएं विकसित होंगी। इन संभावनाओं पर काम हो रहा है। शासन से जो भी निर्देश मिलेंगे, उन पर अमल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed