फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Indian Constitution Day

अलीगढ़ः भारतीय संविधान दिवस पर दिलाई गई शपथ

Sat, 27 Nov 2021 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Indian Constitution Day
संविधान दिवस पर आरपीएफ और जीआरपी को शपथ ग्रहण कराते स्टेशन अधिक्षक। - फोटो : CITY OFFICE
भारतीय संविधान दिवस पर न्यायिक परिसर, पुलिस कार्यालय, विद्यालयों व राजनीतिक पार्टियों ने विचार गोष्ठी करके संविधान दिवस मनाया। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव श्यौराज जीवन ने डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महामंत्री राजेश राज जीवन, रवि कुमार जाटव, राज कुमार जाटव, बाबूलाल चोपड़ा, सतीश चंद गौतम, रवि जीवन, रूप किशोर उज्जैन वाले, राहुल, सनी नंदकिशोर आदि मौजूद रहे। पुलिस कार्यालय, थाना, पुलिस चौकी में अधिकारी व कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। यहां पुलिस उपाधीक्षक विनीत कुमार, प्रतिसार निरीक्षक हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। सपा नेत्री व अखिल भारतीय धनगर समाज महासंघ की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी धनगर ने अकराबाद के गांव गुदमई मिश्रीपुर में बाबा साहब डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा के पास संविधान दिवस मनाया।
विज्ञापन

डीएस कॉलेज के विधि विभाग व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने राय बद्री प्रसाद भवन में म्यूट कोर्ट में संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। यहां प्राचार्य डॉ. आरके वर्मा, विधि विभाग के अध्यक्ष डॉ. हरीश शर्मा, डॉ. शरत राज सिंह, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. सरोज कुमार आदि मौजूद रहे। स्वर्ण जयंती नगर स्थित जीडी इंटरनेशनल स्कूल में संविधान दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्या खुशबू मलिक, मनीषा, सोनू, चारू, दीपाली, रीना, दीप्ति, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसजेडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में संविधान दिवस मनाया गया। यहां प्रधानाचार्य डॉ. नीलम शर्मा, किश्वर सुल्ताना, मेघा गुप्ता, कमल गौड़, रीना पाठक, निर्मल उपाध्याय, प्रिंसी वार्ष्णेय, प्रतीक भारद्वाज, बंटी कुमार आदि मौजूद रहे। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया महानगर ने शाहजमाल में भारतीय संविधान दिवस मनाया। वहीं अधिवक्ता परिषद अलीगढ़ इकाई ने सुधांशु अग्रवाल की अगुवाई में और सिविल बार ने भी संविधान दिवस मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को संविधान दिवस के मौके पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) व राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने कर्मचारियों, कुलियों और यात्रियों को संविधान की प्रस्तावना पढ़कर शपथ दिलाई। इस दौरान लोगों को जागरूक करते हुए चेकिंग अभियान भी चलाया गया।

संविधान दिवस के मौके पर पुलिसकर्मियों ने संविधान की शपथ दिलाकर इसके महत्व की जानकारी दी। यात्रियों को संविधान के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही किसान आंदोलन व 26/11 की घटनाओं के मद्देनजर आरपीएफ-जीआरपी ने संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया। रेलवे परिसर, प्लेटफार्म व ट्रैक, प्रतीक्षालय, बुकिंग हॉल पर चेकिंग की गई। हालांकि इस दौरान कोई भी वस्तु या व्यक्ति संदिग्ध रूप से नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed